Covid 19 News: चीन (China) में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में फिर से तेजी आने लगी है। कोरोना की वजह से 6 महीने बाद पहली मौत हुई है जिसके बाद यहां दहशत सी मची हुई है। चीन के ग्वांगझोउ (Guangzhou) ने अपने सबसे बड़े जिले में लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है, जबकि बीजिंग (Beijing) के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और ऑनलाइन कक्षाएं चल रही है। दरअसल देश भर में हाल के दिनों में COVID-19 के कई मामले सामने आए हैं।
लगा लॉकडाउन
गएक दक्षिणी महानगर ग्वांगझोउ में लगभग 19 मिलियन लोग रहते हैं। सोमवार को बैयुन के सबसे अधिक आबादी वाले जिले में पांच दिनों की लॉकडाउन लगाने की की घोषणा की गई और डाइनिंग-इन सेवाओं और नाइट क्लबों तथा थिएटरों को बंद कर दिया। बीजिंग में, जहां अधिकारियों ने 962 नए संक्रमणों की सूचना दी। सरकार ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है।
