चीन अरुणाचल प्रदेश पर ठोकता है अपना दावा
चीन की ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलने को लेकर चौथी लिस्ट जारी की है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के अंदर की 30 जगहों के नाम बदले गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये आदेश 1 मई से लागू करने के लिए अनुच्छेद 13 में प्रावधान किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें, कि चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकता रहता है और उसे जांगनान कहता है। साथ ही वह अरुणाचल प्रदेश को तिब्बती क्षेत्र बताया है। चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों के नामों की बदलने की पहली लिस्ट 2017 में जारी की थी। इसके बाद 15 स्थानों की दूसरी लिस्ट 2021 में जारी की गई। हालांकि, तीसरी बार साल 2023 में 11 स्थानों के नामों की लिस्ट जारी की गई थी, और इस बार चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 जगहों के नाम की चौथी सूची जारी की है।
