दुनिया

अमेरिका में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, यूटा विश्वविद्यालय में मारी गोली

किर्क की हत्या पर ट्रंप ने कहा कि 'महान, और वास्तव में दिग्गज, चार्ली किर्क अब हमारे बीच नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं की आत्मा और दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझता था। वह सबके प्यारे और प्रशंसनीय थे, विशेष रूप से मेरे। अब वह हमारे बीच नहीं हैं

Image

ट्रंप के करीबी की गोली मारकर हत्या। तस्वीर -AP

Photo : AP

Charlie Kirk Shot Dead: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब वह यूटा विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। किर्क की हत्या पर पूरे अमेरिका में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हत्या से लोग काफी दुखी हैं और उन्होंने राजनीति से प्रेरित हिंसा पर रोक लगाने की मांग की है। किर्क एक मुखर दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट थे और अमेरिका में दक्षिणपंथी राजनीति करने वाले नेताओं में वह एक प्रमुख चेहरा थे। गोली चलाने के आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

आधा झुका रहेगा अमेरिकी ध्वज

किर्क की हत्या पर ट्रंप ने कहा कि 'महान, और वास्तव में दिग्गज, चार्ली किर्क अब हमारे बीच नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं की आत्मा और दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझता था। वह सबके प्यारे और प्रशंसनीय थे, विशेष रूप से मेरे। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं। हम उनकी पत्नी एरिका और उनके परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं! चार्ली किर्क के सम्मान में, जो एक सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त थे, मैं आदेश देता हूं कि रविवार शाम 6 बजे तक पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी अमेरिकी झंडे आधे झुकाए जाएं।'

आरोपी को हिरासत में लिया गया-काश पटेल

इस घटना पर एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने कहा कि आज हुए इस भयावह गोलीकांड में, जिसमें चार्ली किर्क की जान गई, उसके आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। यूटा की स्थानीय और राज्य प्राधिकरणों का @fbi के साथ साझेदारी के लिए धन्यवाद। जैसे ही संभव होगा हम अपडेट प्रदान करेंगे।

इस तरह की हिंसा का स्थान नहीं-बाइडेन

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि हमें अभी तक नहीं पता कि चार्ली किर्क को गोली मारकर हत्या करने वाले व्यक्ति की प्रेरणा क्या थी, लेकिन इस तरह की घृणित हिंसा का हमारे लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। मिशेल और मैं आज रात चार्ली के परिवार के लिए प्रार्थना करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमारे देश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इसे अब समाप्त होना चाहिए। जिल और मैं चार्ली किर्क के परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article