दुनिया

कनाडा के ओकविल के सिनेमाघर पर हमला, आगजनी...खालिस्तानी आतंकियों पर हमले का शक, रद्द हुई भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग

टोरंटो के पश्चिम में स्थित एक सिनेमाघर ने कहा है कि पिछले एक हफ्ते में उसकी संपत्ति पर आग लगाने की कोशिश और गोलीबारी की घटना के बाद वह दक्षिण एशियाई फिल्मों की स्क्रीनिंग रद्द कर रहा है। Film.Ca सिनेमास के मालिकों का कहना है कि भारतीय तेलुगु फिल्म की स्क्रीनिंग से एक रात पहले उनके थिएटर को आग लगाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

Image

कनाडा के ओकविल में स्थित Film.Ca Cinemas हिंसक हमलों का निशाना बना (Photo- Film.ca)

Oakville cinema Attacked: कनाडा के ओकविल के सिनेमाघर पर दूसरी बार हमला हुआ है। सिनेमाघर में आग लगाई है और साथ ही फायरिंग की जाने की भी घटना सामने आई। इस हमले के पीछे खालिस्तानी आतंकियों पर हाथ होने का शक है। दरअसल, तब हमला तब हुआ जब भारत की फिल्म की स्क्रीनिंग होने वाली थी। अब जहां इस कारण भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई है।

दोनों घटनाएं रात में हुईं, जब बंद था सिनेमा

कनाडा के ओकविल में स्थित Film.Ca Cinemas हिंसक हमलों का निशाना बना है। यहां भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान हमला हुआ है। Film.Ca सिनेमा ने कहा कि कर्मचारियों और मेहमानों की सुरक्षा के लिए उसने स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला किया है। टोरंटो के पश्चिम में स्थित एक सिनेमाघर ने कहा है कि पिछले एक हफ्ते में उसकी संपत्ति पर आग लगाने की कोशिश और गोलीबारी की घटना के बाद वह दक्षिण एशियाई फिल्मों की स्क्रीनिंग रद्द कर रहा है। फिल्म.सीए सिनेमाज के अनुसार, ओकविले, ओंटारियो में उसके सिनेमा हॉल में हुई दोनों घटनाएं रात में हुईं, जब सिनेमा हॉल बंद था। इस दौरान किसी को नुकसान नहीं हुआ।

Film.Ca सिनेमास के मालिकों का कहना है कि भारतीय तेलुगु फिल्म की स्क्रीनिंग से एक रात पहले उनके थिएटर को आग लगाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

पहला हमला- 25 सितंबर

सुबह करीब 5:20 बजे दो संदिग्धों ने थियेटर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हमलावरों के पास लाल गैस कैन थे और उन्होंने बाहर से ही आग लगाई। इससे इमारत को हल्का-फुल्का नुकसान हुआ, लेकिन आग अंदर तक नहीं फैल पाई। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध काले कपड़ों और मास्क में थे। सीसीटीवी में एक ग्रे SUV और एक व्हाइट SUV दिखाई दी, जिनसे हमलावर पहुंचे और भागे।

दूसरा हमला- 2 अक्टूबर

करीब 1:50 बजे रात को एक संदिग्ध ने थियेटर के एंट्रेंस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि हमलावर भारी शरीर वाला, काले कपड़े और मास्क पहने हुए था। दोनों हमले टार्गेटेड बताए गए हैं।

भारतीय फिल्मों से लिंक

थियेटर के CEO जेफ नॉल ने कहा, 'किसी ने सिर्फ इसलिए थिएटर जलाने की कोशिश की क्योंकि हम साउथ एशियन फिल्में दिखा रहे थे। लेकिन हम चाहते हैं कि हमारा समुदाय सुरक्षित महसूस करे और हम दर्शकों के लिए फिल्मों का अनुभव जारी रखेंगे

हालांकि हालात को देखते हुए थिएटर ने एहतियातन दो भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी है। थियेटर का कहना है कि हम झुकना नहीं चाहते, लेकिन स्टाफ और दर्शकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। वहीं हैल्टन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article