दुनिया

Liz Truss Resign: ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, 'भारत के लाल' ऋषि सुनक को मिलेगी कुर्सी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 07:34 PM IST

Liz Truss Resign as British PM: ब्रिटेन से बहुत बड़ी खबर सामने आई, ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है, पद संभालने के महज 45 दिनों के भीतर ही उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
  • लिज ट्रस केवल 45 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहीं
  • किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल

Liz Truss Resign News: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, पद संभालने के महज 45 दिनों बाद ही लिज ट्रस ने इस्तीफा दिया, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफे की घोषणा की।डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर उन्होंने कहा, 'मैं वह उपाय नहीं कर सकी जिसके लिए मैं चुनी गई थी।'ट्रस ने कहा कि उन्होंने महाराजा चार्ल्स को बताया है कि वह कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे रही हैं।

ट्रस केवल 45 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहीं। किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल है।पिछले हफ्ते क्वार्टेंग (Kwarteng) को बर्खास्त करने और प्रस्तावित लगभग सभी गैर-वित्तीय कर कटौती (unfunded tax cuts ) को उलटने के बावजूद, प्रधान मंत्री की स्थिति दबाव में आ रही थी।

ब्रिटेन में अब नये प्रधानंत्री पद का चुनाव अगले हफ्ते

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में अब नये प्रधानंत्री पद का चुनाव अगले हफ्ते होगा, गौर हो कि एक दिन पहले ही भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन की गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं लिज ट्रस ने इस्तीफे के ऐलान के बाद कहा कि मैंने संकट के समय में कमान संभाली, लेकिन मैं जनादेश पर अमल नहीं कर सकी, उन्होंने कहा कि नया प्रधानमंत्री बनने तक मैं पद पर बनी रहूंगी।

गौर हो कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे की मांग अब तेज हो रही थी, सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने लिज ट्रस को तलब कर उन्हें इस्तीफा देने को कहा था। इस बीच ट्रस सरकार ने संसद में एक सांकेतिक वोटिंग को विश्वास मत के तौर पर पेश किया था।

एक बार फिर से ऋषि सुनक के नाम की चर्चा

अब कंजर्वेटिव पार्टी में ऋषि सुनक को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। ट्रस ने इस्तीफा दे दिया तो एक बार फिर से ऋषि सुनक के नाम की चर्चा होने लगी है। कुछ महीनों पहले तक लग रहा था कि 'भारत के लाल' ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बन ही जाएंगे, लेकिन तब ट्रस ने उनका सपना तोड़ दिया था, तब सर्वमान्य रूप से सुनक नंबर दो पर थे, अब जब ये कुर्सी खाली हो गई तो अटकलें हैं कि सुनक फिर से इसकी रेस में उतर सकते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article