देश

PAK की उड़ेगी नींद! इजरायल से हेरॉन ड्रोन की नई खेप खरीद रहा भारत, एंटी-टैंक मिसाइलों से होगा लैस

Heron Drones: भारतीय सेना इजरायली हेरॉन मानवरहित हवाई वाहन (UAV) ड्रोन की नई खेप खरीदने की तैयारी में है। रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि सेना अतिरिक्त हेरॉन ड्रोन हासिल करने के लिए नए ऑर्डर दिए जा रहे हैं, जिन्हें इस साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) अभियानों के लिए प्रभावी ढंग से तैनात किया गया था।

Image

इजरायल से हेरॉन ड्रोन की नई खेप खरीद रहा भारत (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Heron Drones: भारतीय सेना इजरायली हेरॉन मानवरहित हवाई वाहन (UAV) ड्रोन की नई खेप खरीदने की तैयारी में है। इस ड्रोन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभाई थी, जिसको देखते हुए सेना न सिर्फ हेरॉन की नई खेप खरीदने की, बल्कि उसे हवा से दागी जाने वाली स्पाइक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों से लैस करने की योजना बना रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि थल सेना, नौसेना और वायुसेना पहले से ही अपने-अपने ठिकानों से हेरॉन ड्रोन का एक बेड़ा संचालित कर रही हैं। खुफिया एजेंसियां भी विशेष अभियानों के लिए इनका इस्तेमाल करती हैं।

हेरॉन ड्रोन की हो रही खरीदारी!

रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि सेना अतिरिक्त हेरॉन ड्रोन हासिल करने के लिए नए ऑर्डर दिए जा रहे हैं, जिन्हें इस साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) अभियानों के लिए प्रभावी ढंग से तैनात किया गया था।

अधिकारियों ने आगे बताया कि इन ड्रोन को हथियारों से लैस करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सेना की एक शाखा हेरॉन ड्रोन को एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें से लैस करने की कोशिश कर रही है, जिससे भविष्य में दुश्मनों के ठिकानों पर सीधा हमला करने की क्षमता हासिल की जा सकें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article