दुनिया

Video: सीट बेल्ट न पहने पर ऋषि सुनक का कट गया चालान, भारत में कभी इंदिरा गांधी की गाड़ी भी पुलिस ने लिया था उठा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 21, 2023, 10:36 PM IST

ब्रिटेन की पुलिस ने शुक्रवार को चलती कार में सीटबेल्ट नहीं लगाने के लिए प्रधान मंत्री ऋषि सुनक पर जुर्माना लगाया है। सुनक पर 50 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने के ऐलान के तुरंत बाद, सुनक के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से स्वीकार करते हैं कि यह एक गलती थी और उन्होंने माफी मांगी है।

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक पर लंदन की पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगा दिया है। ऋषि सुनक बिना सीट बेल्ट लगाए चलती कार में दिख रहे थे। उस समय वो वीडियो बना रहे थे। जिसके बाद उनपर जुर्माना लगाया गया। सूनक के कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि पीएम ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी की है।

कभी इंदिरा गांधी की उठा ली गई थी कार

1982 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय की एक एंबेसडर कार गलत जगह पर खड़ी थी। जिसे सब-इंस्पेक्टर निर्मल सिंह द्वारा उठा ली गई थी। इंदिरा गांधी उस समय विदेश में थीं। तब किरण बेदी दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस की डीसीपी थीं। उन्हीं के नेतृत्व में यह वाक्या हुआ था।

तब इंदिरा गांधी की कार को क्रेन से उठा लिया गया था। जिसके बाद उसका चालान भी काटा गया था। इस घटना के बाद किरण बेदी काफी मशहूर हो गईं थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article