दुनिया

Britain PM: तो बोरिस जॉनसन की बात हुई सच...? किया था ये दावा, अब फिर से वापसी की लग रही अटकलें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:44 AM IST

Britain PM: आर्थिक उथल-पुथल और राजनीतिक संकट के बीच लिज ट्रस ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। लिज ट्रस कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी से बगावती रूख अपनाई हुईं थीं। ट्रस ने 45 दिन पहले ही ब्रिटेन के पीएम पद की कुर्सी संभाली थी। इस इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन को लेकर अटकलें लगने लगी हैं।

Image

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फोटो- AP)

Britain PM: बोरिस जॉनसन...ब्रिटेन के पूर्व पीएम, जिनके पार्टीगेट प्रकरण ने काफी हंगामा खड़ा किया था। एक सांसद के सेक्स स्कैंडल और फिर पार्टी में बगावत के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था। इन्हीं की जगह पर लिज ट्रस पीएम बनीं थीं। लिज ट्रस जब पीएम बन रही थीं और जॉनसन जब पीएम की कुर्सी से विदा ले रहे थे, तब उन्होंने कुछ ऐसी बात कही थी, जो अब कुछ-कुछ सच होती दिख रही है।

तब बोरिस जॉनसन ने महान रोमन शासक सिनसिनाटस से अपनी तुलना करते हुए कहा था कि वो जा रहे हैं, सिनसिनाटस की तरह वापस लौट रहे हैं। जॉनसन के इस बयान से उनके विरोधी तभी परेशान दिखे थे। दरअसल जॉनसन ने जो उदाहरण अपने लिए दिए थे, उसमें ये साफ इशारा था कि उनके बिना काम चलेगा नहीं और उन्हें जल्द ही वापस लौटना पड़ेगा।

दरअसल सिनसिनाटस एक समय रोम के बहुत बड़े शासक थे, लेकिन उन्हें भी सत्ता छोड़नी पड़ गई थी, लेकिन जब बाद में परिस्थितियां बदली तो उन्हें बुलाना पड़ गया। पहली बार जब वो दुश्मनों को हरा कर सत्ता में आए तो सिर्फ 15 दिन में सत्ता छोड़कर अपने खेतों की ओर लौट गए थे, इसके बाद 21 साल बाद फिर से देश पर खतरा मंडराता है, तब सिनसिनाटस फिर से लौटते हैं और राज्य को सुरक्षित करते हैं।

इसी तरह से अब जब लिज ट्रस ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया तो सत्ताधारी पार्टी के लोगों को बोरिस जॉनसन याद आने लगे हैं। कुल लोगों का कहना है कि जॉनसन फिर से ब्रिटेन के पीएम बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो जॉनसन की बात पूरी तरह से सच साबित हो जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article