दुनिया

Breaking News: नेपाल के नुवाकोट जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में पांच लोगों की मौत

Breaking News: नेपाल में बुधवार को काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • उड़ान भरने के तीन मिनट बाद टूटा संपर्क।
  • संपर्क टूटने के बाद हेलीकॉप्टर क्रैश किया।
  • काठमांडू से रसुवा जा रहा था हेलीकॉप्टर।

Breaking News: नेपाल के नुवाकोट जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से रसुवा जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।

नुवाकोट के शिवपुरी में हुआ हादसा

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने नेपाली अखबार ‘माय रिपब्लिका’ के हवाले से बताया कि पुलिस ने नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं।

उड़ान भरने के तीन मिनट बाद टूटा संपर्क

हादसे के समय ‘एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर, 9एन-एजेडी’ काठमांडू से रसुवा जा रहा था। हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया।

हादसे में पांच लोगों की मौत

नेपाल पुलिस के अधिकारी बताया कि दुर्घटनास्थल से दो पुरुषों, एक महिला और पायलट के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक शव के बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article