US Election Results: जो बिडेन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, ट्रंप को शिकस्त
America Rashtrapati Chunav Result: वोटिंग के चार दिन बाद अमेरिका को जो बिडेन के तौर पर 46वां राष्ट्रपति मिल गया है।
America Rashtrapati Chunav Result: अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती अभी जारी है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए आवश्यक 270 इलेक्टोरल वोट के करीब पहुंच गए हैं और उन्होंने विस्कॉन्सिन और मिशिगन में जीत दर्ज कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राह को मुश्किल बना दिया है। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी ट्रंप कुछ राज्यों में बाइडेन की जीत को कानूनी तौर पर चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। चुनाव के दो दिन बाद भी अभी तक कोई उम्मीदवार जीत दर्ज करने के लिए आवश्यक मत हासिल नहीं कर पाया है। बाइडन वर्तमान में 264 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों के साथ व्हाइट हाउस की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि ट्रंप ने अभी तक 214 इलेक्टोरल वोट हासिल किए हैं।
जो बाइडेन होंगे अगले राष्ट्रपति ?
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना अभी भी जारी है। इलेक्टोरल कॉलेज में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन मैजिक फिगर के करीब हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप बता रहे हैं कि बहुत जगहों पर धांधली हुई है। इन सबके बीच सीएनएन का कहना है कि जो बाइडेन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होने जा रहे हैं।
फिर से अमेरिका की हाउस स्पीकर बनना चाहती हैं पेलोसी
मोक्रेट नैंसी पेलोसी ने घोषणा की है कि वह फिर से अमेरिकी हाउस ऑफ रीप्रेजेंटेटिव की स्पीकर बनना चाहती हैं। शुक्रवार को अपने डेमोक्रेटिक सहयोगियों को लिखे पत्र में 80 वर्षीय पेलोसी ने कहा, "अगले दो वर्षों के लिए हमारा विजन 116वीं कांग्रेस में डेमोक्रेटिक हाउस मेजॉरिटी की सफलता का होना चाहिए और असाधारण विजन, मूल्य उस प्रगति को सुरक्षित करने के लिए हो जो अमेरिकी लोगों के लायक हैं। इसी भावना के साथ मैं फिर से स्पीकर चुने जाने के लिए आपके समर्थन का अनुरोध करती हूं।"
अमेरिका के निशाने पर रहे देशो ने धोखाधड़ी के ट्रंप के दावों को खारिज किया
अमेरिका में मतगणना रोकने की मांग, धोखाधड़ी के आरोपों और विपक्ष पर चुनाव जीतने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खेमे के आरोपों के बीच दुनिया के अनेक देशों ने शुक्रवार को इस तरह के रुख की निंदा की। जिन देशों को अमेरिका चुनाव कराने के तरीकों पर नसीहत देता रहा है, वे अब आलोचना कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश के राष्ट्रपति इस तरह के दावे कर सकते हैं।
पेंसिल्वेनिया में बाइडेन की बढ़त 28 हजार के पार
ताजा रूझानों के अनुसार, पेंसिल्वेनिया में बाइडेन की बढ़त 28,877 हो गई है। जो बाइडन के समर्थकों का कहना है कि हर वोट की गिनती की जानी चाहिए। इससे पहले बाइडेन ने कोविड-19 महामारी पर कहा था कि हम इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए पहले ही दिन से अपनी योजना को अमल में लाने जा रहे हैं।
कोरोना पर नियंत्रण करना होगा प्राथमिकता- बाइडेन
ट्रंप एरिजोना में बाइडेन से 38,455 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह ट्रंप जॉर्जिया में 4,224, नेवाडा में 22,657 और पेनसिल्वेनिया में 19,500 वोटों से पीछे चल रहे हैं, लेकिन वह नॉर्थ कैरोलाइना में 76,587 मतों से आगे हैं। बाइडेन ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए वह राष्ट्रपति के तौर पर पद भार संभालने के पहले ही दिन अपनी योजना की घोषणा करेंगे।
बाइडेन ने जताई आशंका
सभी के लिए करेंगे काम- बाइडेन
बाइडेन बोले, 'अमेरिकी चुनाव कठिन रहे हैं, लेकिन हम शांत रहना चाहते हैं। मुझे परवाह नहीं है कि लोगों ने इसे रोकने की कितनी कोशिश की है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। हम लोकतंत्र को मजबूत रखने का विचार रखते हैं लेकिन राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र के लिए काम करना है। हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं, हम अमेरिकी हैं। राष्ट्रपति के रूप में, मेरा काम उन लोगों के लिए काम करना होगा जिन्होंने मुझे वोट दिया है, जिन्होंने मेरे खिलाफ मतदान किया है। यह काम है देखभाल का कर्तव्य सभी के लिए है।'
फिलाडेल्फिया में मतगणना स्थल के पास दो लोग गिरफ्तार, बंदूक बरामद
अमेरिका की फिलाडेल्फिया पुलिस ने बताया कि उन्होंने राज्य सम्मेलन केंद्र के निकट दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बंदूक बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास हथियार रखने की अनुमति नहीं थी। इस केंद्र पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें दिन में सूचना मिली थी कि एक वाहन से कुछ लोग हथियारों के साथ फिलाडेल्फिया के इस केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं।
बाइडेन का इंतजार बढ़ा
अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए संस्पेंस अभी भी बना हुआ है। पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, एरिजोना, इन चार राज्यों की सबसे अहम भूमिका है जहां बाइडेन आगे चल रहे हैं। इस बीच जॉर्जिया में फिर से मतों की गिनती की जाएगी, यहां भी बाइडेन अपने प्रतिद्वंदी ट्रंप से काफी आगे चल रहे थे।
बाइडेन के दावे को लेकर भड़के ट्रंप
अमेरिकी चुनाव में अभी तक पूरे नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'जो बाइडेन को राष्ट्रपति के कार्यालय पर गलत दावा नहीं करना चाहिए। मैं भी वह दावा कर सकता था। कानूनी कार्यवाही अभी शुरू हो रही है।'
बाइडेन की बढ़त पर ट्रंप ने निकाली खीझ
यह हम जानते हैं। हमें राज्य स्तर पर वापस जाना होगा और पहली बार में यह मोरास कैसे हुआ। गवर्नर, वुल्फ और राज्य सुप्रीम कोर्ट ने संयुक्त रूप से अमेरिकी संविधान का उल्लंघन किया। इन नियमों और विनियमों को निर्धारित करने की शक्ति निहित है।उन्होंने सिर्फ इस बात को नजरअंदाज किया, संविधान की अनदेखी की। अब हम इसे गिनती के घरों में लाते हैं, और अपमानजनक रूप से, पर्यवेक्षकों, जो अखंडता और पारदर्शिता के प्रहरी हैं, को बाहर रखा गया था। पेंसिल्वेनिया ने खुद को एक भयानक कानूनविहीन तरीके से संचालित किया है
उम्मीद है कि जो बिडेन की जीत होगी- नैंसी पेलोसी
नैन्सी पेलोसी ने कहा कि राष्ट्रपति-चुनाव बिडेन को नेतृत्व करने के लिए एक मजबूत जनादेश है, उन्हें विश्वास है कि जो बिडेन और कमला हैरिस जीतेंगे।वह कहती हैं, "लोकतांत्रिक नेतृत्व वाला सदन" उनके साथ रहेगा
जार्जिया में होगी रिकाउंटिंग
जॉर्जिया के राज्य सचिव ब्रैड रैफेंसपर्गर ने कहा है कि प्रमुख स्विंग राज्य में कुछ हजार वोटों का अंतर होगा।हमें नवंबर के अंत तक यह जानने में सक्षम होना चाहिए कि "किसने मुकदमों की क्षमता का हवाला देते हुए राज्य जीता। हम कानूनों का देश और राष्ट्र हैं। यदि कोई न्यायाधीश हमें कुछ निश्चित तरीके से करने के लिए कहता है तो हम ऐसा करने वाले हैं।"
बाइडेन ने पेंसिल्वेनिया में भी बढ़त ली
जो बाइडेन ने रिपब्लिकन के गढ़ में भी सेंध लगा दी है और जॉर्जिया के बाद अब पेंसिल्वेनिया में भी लीड ले ली है। पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया लंबे समय से डोनाल्ड ट्रम्प का गढ़ रहा है। फिलहाल बिडेन जॉर्जिया में हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। पेंसिल्वेनिया में 5 हजार से अधिक, नेवाडा में 11 हजार से अधिक तथा एरिजोना में 47 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
जॉर्जिया में भी बड़ा उलटफेर
अमेरिका के जॉर्जिया में बड़ा उलटफेर हुआ है और यहां डेमोक्रेट्स के जो बाइडेन ने रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बना ली है और वो करीब 917 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अगर बाइडेन यहां जीतते हैं तो उन्हें 15 इलेक्टोरल वोट मिल जाएगें। फिलहाल बाइडेन जॉर्जिया, नेवादा और एजिरजोना में बढ़त बनाए हुए हैं जबकि ट्रंप पेंन्सेलविनिया में बढ़त बनाए हुए हैं।
जॉर्जिया में ट्रंप को पीछे छोड़ बाइडन ने बनाई बढ़त
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अहम समझे जाने वाले राज्य जॉर्जिया में जो बाइडन ने बढ़त बना ली है। यहां से ट्रंप आगे चल रहे थे, लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ती गई, उनकी बढ़त का अंतर कम होता गया और अब बाइडन ने यहां बढ़त बना ली। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां अब तक 99 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। वोटों की गिनती अब भी जारी है। मतगणना शुरू होने के बाद से यह पहली बार है, जब जॉर्जिया में ट्रंप के मुकाबले बाइडन ने बढ़त बनाई है। डेमोक्रेट प्रत्याशी करीब 900 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अमेरिका में इस बार 120 वर्षों का रिकॉर्ड मतदान
अमेरिका में इस वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव में करीब 16 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया जो 120 वर्षों का रिकॉर्ड है। चुनाव पर नजर रखने वाली साइट 'यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट' के शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस वर्ष 23 करोड़ 90 लाख लोग योग्य मतदाता थे, जिनमें से करीब 16 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 3 नवंबर को हुए चुनाव में रिकॉर्ड 66.9 फीसदी मतदान हुआ, जो वर्ष 1900 के बाद का सर्वाधिक मतदान है, जब 73.7 फीसदी मतदान हुआ था।
मजबूत किया जा रहा बाइडन का सुरक्षा घेरा
अमेरिका में वोटों की गिनती अभी जारी है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले जो बाइडन बढ़त बनाए हुए हैं। इसे लेकर डेमोक्रेट्स समर्थकों में उत्साह है। इस बीच बाइडन की जीत की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने डेमोक्रेट नेता की सुरक्षा बढ़ा दी है। मतगणना शुरू होने के बाद से ही बाइडन डेलावर में हैं और 'वाशिंगट पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी जीत की संभावना को देखते हुए डेमोक्रेट नेता का सुरक्षा घेरा मजबूत बनाया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने यहां तैनाती बढ़ा दी है।
ट्रंप कैंपेन का नेवाडा में मुकदमा
डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन ने अब नेवाडा में मुकदमा दायर किया है। इसमें मतगणना के दौरान अनियमितताओं का दावा किया गया है। कानूनी वाद में कहा गया है कि क्लार्क काउंटी में अनियमितता हुई है। डाक से आए मतपत्रों की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हुई और ऐसे 3000 से अधिक उदाहरण है, जिसमें उन लोगों ने वोटिंग की है, जो इसके पात्र नहीं हैं। ट्रंप लगातार उन राज्यों में अनियमितता व चुनावी धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं, जहां बाइडन आगे चल रहे हैं या ट्रंप की बढ़त का अंतर कम हो रहा है।
ट्रंप का साथ नहीं दे रहे रिपब्लिकन नेता
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के ऐलान के लिए जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ती रही, मौजूदा राष्ट्रपति व रिपलब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पिछड़ते नजर आए। काउंटिंग रोकने की मांग पर उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं का समर्थन नहीं मिल हरा है। ट्रंप ने जिस तरह मतगणना समाप्त होने से पहले ही खुद को विजेता घोषित कर दिया, उससे भी पार्टी के नेताओं में नाखुशी है। केंटकी से सीनेट का चुनाव जीतने वाले ट्रंप के सहयोगी मिच मैककॉनेल ने संवाददाताओं से कहा कि मतगणना समाप्त नहीं हुई है और चुनाव जीतने का दावा किया जा रहा है। वहीं फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रूबियो ने ट्वीट किया, 'वैध मतों की गिनती में अगर दिन लगते हैं तो यह धोखाधड़ी नहीं है।' सीनेटर लिजा मुर्कोस्की ने कहा कि चुनाव परिणाम आ रहे हैं और सभी को संयम बरतना चाहिए। रिपब्लिकन नेता एडम किजिंगर ने कहा, 'वोट गिने जाएंगे। आप जीतेंगे या हारेंगे, अमेरिका इसे स्वीकार करेगा।'
'जनता राष्ट्रपति चुनती है, राष्ट्रपति अपने मतदाता नहीं चुनते'
न्यूयार्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने राष्ट्रपति चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में जनता अपना राष्ट्रपति खुद चुनती है, राष्ट्रपति अपने मतदाता नहीं चुनते। उन्होंने कहा, 'ट्रंप की भड़काऊ, भ्रामक और विभाजनकारी बयानबाजी के बावजूद देशभर की अमेरिकी जनता को यह भरोसा दिलाया जाना चाहिए कि दोनों प्रमुख सियासी दलों के राज्यों के अधिकारियों ने इस चुनाव को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से आयोजित करवाया है। देशभर के चुनाव कर्मी सभी वैध मतों की गणना पूरी मेहनत से कर रहे हैं, जैसा पहले के चुनावों में होता आया है।' उनकी यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए यह कहे जाने के बाद आई कि अगर वैध मतपत्र गिने जाएं तो वह आसानी से जीत सकते हैं।
कोरोना वायरस पर बंटे दिखे अमेरिकी मतदाता
अमेरिकी चुनाव में मतदाता जिस विषय पर सबसे अधिक और स्पष्ट रूप से बंटे दिखे, वह है कोरोना वायरस महामारी और उसे लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया। हैरानी की बात यह है कि जिन स्थानों पर महामारी बेकाबू होकर कहर बरपा रही है वहां से ट्रंप को खासा समर्थन मिला। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 376 काउंटी जहां प्रति व्यक्ति संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं उनमें से 93 फीसदी काउंटी में ट्रंप के पक्ष में अधिक मत पड़े हैं, वायरस से कम प्रभावित इलाकों में ट्रंप के पक्ष में पड़ने वाले मतों की दर इससे कम है। यह विश्लेषण उन काउंटी को लेकर किया गया है, जहां कम से कम 95 फीसदी क्षेत्रों से चुनाव परिणाम आ चुके हैं।
बाइडन का कैंपेन चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त
अमेरिका में जैसे जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन का कैंपेन चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है। जॉर्जिया में बाइडन के मुकाबले ट्रंप की बढ़त का अंतर कम होने के बाद डेमोक्रेट नेता के कैंपन ने जीत के लिए जरूरी निर्वाचक मंडल के 270 से अधिक का समर्थन हासिल करने को लेकर भरोसा जताया है। बाइडन के कैंपेन की तरफ से कहा गया है, 'हम बाइडन के पक्ष में नतीजों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इसमें कोई संशय नहीं है। देखना बस यह है कि ऐसा कब होता है। हम 270 से आगे जाने के लिए आश्वस्त हैं।'
हमें ट्रंप को जवाब देना होगा : हैरिस
अमेरिकी चुनाव में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने विभिन्न राज्यों में वोटों की गिनती रोकने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हार रहे हैं और इसलिए नतीजों में धोखाधड़ी की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी चुनावी प्रक्रिया में भरोसा जताते हुए 10 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने चुनाव के दिन से पहले मतदान किया। ट्रंप अब इन मतपत्रों को अमान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उन्हें जवाब देने की जरूरत है।'
बाइडन को बढ़त
अमेरिका में वोटों की गिनती अभी जारी है। डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच करीबी मुकाबला नजर आ रहा है। अरिजोना और नेवादा में बाइडन बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, पेनसिलवेनिया, जॉर्जिया में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त हासिल है, लेकिन इसका अंतर लगातार कम हो रहा है।
'कोई लोकतंत्र को हमसे दूर नहीं ले जा सकता'
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। मौजूदा राष्ट्रपति व रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में अपनी जीत का दवा करते हुए वोटों की गिनती रोकने की मांग की है। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की भी बात कही है। इस बीच डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका के लोगों को चुप नहीं कराया जाएगा, उन्हें धमकाया नहीं जाएगा और न ही वे आत्मसमर्पण करेंगे। उन्होंने कहा, 'कोई भी हमारे लोकतंत्र को हमसे दूर नहीं ले जा सकता। अभी नहीं, कभी नहीं। अमेरिका ने लंबा रास्ता तय किया है, कई लड़ाइयां लड़ी हैं।' उन्होंने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि वे धैर्य व भरोसा बनाए रखें।
No one is going to take our democracy away from us. Not now, not ever.
— Joe Biden (@JoeBiden) November 6, 2020
America has come too far, fought too many battles, and endured too much to let that happen.
ट्रंप ने फिर किया दावा- हम जीत चुके हैं चुनाव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दवा किया है कि वह राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं। मिशिगन, जॉर्जिया और पेनसिल्वेनिया में पहले ही वोटों की गिनती को रोकने की कोशिश कर चुके ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में फिर से मतगणना कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने डेमोक्रेट के लिए जाने वाले वोटों को 'अवैध' बताया। उन्होंने कहा, 'अगर आप वैध मतों को गिनते हैं तो मैं आसानी से जीत जाता हूं। यदि आप अवैध मतों की गिनती करते हैं, तो वे हमसे चुनाव 'चुराने' का प्रयास कर सकते हैं... हम निर्णायक नंबर्स के साथ जीत दर्ज कर चुके हैं।
आसानी से जीत जाएंगे चुनाव- ट्रंप
ट्रंप बोले, 'मैंने कुछ राज्यों का दावा किया है और वह भी राज्यों का दावा कर रहे हैं। हम दोनों राज्यों पर दावा कर सकते हैं, लेकिन आखिरकार मुझे लगता है कि न्यायाधीशों को निर्णय करना होगा। हमें लगता है कि हम बहुत आसानी से चुनाव जीत जाएंगे। हमें लगता है कि इसके लेकर बहुत अधिक मुकदमेबाजी होने वाली है क्योंकि हमारे पास बहुत सारे सबूत हैं और यह सबसे ऊंची अदालत में खत्म होने जा रहा है .... हम इस तरह से चुराया हुआ चुनाव स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
जो बाइडन बहुमत के करीब
जो बाइडन 270 के बहुमत के आंकड़े से महज छह कदम दूर हैं, जबकि ट्रंप को बहुमत के लिए 56 वोट की जरूरत है। कई राज्यों में चुनावी मतों की गिनती अभी भी बाकी है। इसमें एरीजोना (11), नेवादा (छह), जॉर्जिया (16), पेंसिल्वेनिया (20), उत्तरी कैरोलिना (15) के इलेक्टोरल वोट शामिल हैं।
जो बाइडन के बोल
जो बाइडन ने कहा, मैं स्पष्ट कर दूं: मैंने एक डेमोक्रेट के रूप में प्रचार किया, लेकिन मैं एक अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शासन करूंगा।
बाइडन ने की धैर्य रखने की अपील
जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा, 'धैर्य रखें, दोस्तों। वोटों की गिनती की जा रही है, और हम जहां हैं उसे लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं।'
ट्रंप ने किया जीत का दाव
जो बाइडन से पीछे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जीत का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बाइडन द्वारा जीते गए सभी राज्यों को कानूनी रूप से चुनौती दी जाएगी। हम जीतेंगे! अमेरिका पहले!
ट्रंप ने किया ये ट्वीट
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया- पेन्सिलवेनिया में बड़ी कानूनी जीत! पेन्सिलवेनिया में बढ़त को लेकर ट्रंप खेमा आशावादी बना हुआ है।
ट्रंप को जीतने होंगे बाकी चारों राज्य
चार राज्यों- जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना और नेवादा में परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं, यहां अभी भी वोटों की गिनती जारी है। जीत का दावा करने के लिए 270 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए ट्रंप को शेष सभी चार राज्यों को जीतना होगा। ऐसे में उनके लिए आगे का रास्ता बड़ा मुश्किल हो सकता है।
वोटों की गिनती रोको: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वोटों की गिनती रोकने को कहा है। वहीं जो बाइडेन ने कहा कि हर वोट की गिनती होनी चाहिए।
युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनकी पसंद चुनाव परिणाम को आकार दे सकती है। टुफ्ट्स यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन एंड रिसर्च ऑन सिविक लर्निंग एंड एंगेजमेंट’ (सीआईआरसीएलई) के अनुसार 18 से 29 साल की उम्र के युवाओं ने चुनाव में रिकॉर्ड मतदान किया है।
जीत के बेहद करीब जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन मैजिक फिगर के करीब हैं,लेकिन अभी रिजल्ट औपचारिक तौर पर घोषित नहीं हुआ है। यह बात अलग है कि ट्रंप खेमे को अभी भी उम्मीद है कि वो इस चुनाव में बेहतर करने जा रहे हैं।
पांच महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने राज्यों में दर्ज की जीत
वाशिंगटन, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के साथ-साथ कई राज्यों में भी हुए चुनावों में पांच महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने जीत दर्ज की है। कई मायनों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए ऐसा पहली बार हुआ है।
अभी भी 6 कदम की दूरी पर बाईडेन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद लगातार दूसरे दिन मतगणना जारी है और लंबे समय से अटकी हुई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन 270 वोटों के जादुई आंकड़े से मात्र 6 कदम की दूरी पर हैं वहीं उनके प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप 214 वोट पाकर विजय से काफी दूर हैं। हालांकि ट्रंप फिलहाल पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया में बढ़त बनाए हुए हैं जिसकी बदौलत वो रेस में बने हुए हैं।
ट्रंप की डगर हुई कठिन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जो बिडेन के बीच व्हाइट हाउस की जंग जारी है। प्रमुख राज्यों में चुनाव अधिकारी मतों की गिनती में तेजी लाने की कोशिश कर रहे थे। नेवादा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और पेंसिल्वेनिया में अंतिम परिणाम का अभी भी इंतजार है। एपी की गिनती के अनुसार, अब तक बिडेन ने 264 चुनावी वोट हासिल किए हैं और उन्हें 270 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए नेवादा जीतने की जरूरत है। दूसरी ओर, ट्रम्प को पेन्सिलवेनिया, उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया और नेवादा को जीतना होगा।
बाइडेन ने रचा इतिहास
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने पॉपुलर वोटों के मामले में अपनी ही पार्टी के नेता बराक ओबामा को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिय है बाइडेन अब सबसे ज्यादा पॉपुलर वोट पाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन गए हैं। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक बाइडेन को 6,97,68,858 वोट मिले थे और उन्होंने ओबामा को मिले 6,94,98,516 वोट का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
जीत की तरफ बढ़ रहे हैं बाईडेन
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने संकल्प लिया है कि उनके राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका, जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक पेरिस समझौते में दोबारा शामिल होगा। बाइडेन ने अभी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज नहीं की है लेकिन वह धीरे-धीरे बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं।
कई मीडिया संगठनों ने बाईडेन को विजेता घोषित किया
ट्रंप को जीतने के लिए ‘बैटलग्राउंड’ राज्य जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलाइना और नेवादा में जीत दर्ज करना बहुत जरूरी है, जहां बाइडेन थोड़े ही अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं ट्रंप अभियान को अरिजोना में भी जीत की उम्मीद है, जबकि कई मीडिया संगठन बाइडेन को वहां विजेता घोषित कर चुके हैं।
इस वक्त अमेरिकी चुनाव पर कोई टिप्पणी नहीं : संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि वह इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं और पूरी प्रक्रिया पर करीब से नजर रखी जा रही है। प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को कहा, ‘नहीं, इस समय नहीं। मेरा मतलब है कि हम निश्चित तौर पर पूरी प्रक्रिया पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। अब भी प्रक्रिया चल रही है। इस समय हम टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।’
ट्रंप के प्रचार अभियान ने मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मतगणना को दी कोर्ट में चुनौती
‘द न्यूयार्क टाइम्स’ के अनुसार बाइडेन को 253 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ हासिल हुई हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को 214 सीट मिली है। ‘पोलिटिको’ के अनुमान के मुताबिक बाइडेन को 264 वहीं ट्रंप को 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ मिली हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान ने मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मतगणना को अदालत में चुनौती दी है।
बाईडेन ने कहा- हमसे लोकतंत्र को कोई नहीं छीन सकता
एक नजर ताजा आंकड़ों पर
स्रोत: पोलिटिको
राष्ट्रपति के परिणाम
जो बाइडेन: 264
डोनाल्ड ट्रम्प: 214
निर्णायक राज्य:
नेवादा
बाईडेन: 49.3%
ट्रम्प: 48.7%
(अभी गिनती जारी है)
एरिजोना
बाईडेन: 50.7%
ट्रम्प: 47.9%
(कुछ नेटवर्क का बाइडेन के लिए दावा कर रहे हैं)
पेंसिल्वेनिया
ट्रम्प: 50.9%
बाइडेन: 47.9%
(अभी गिनती जारी है)
जॉर्जिया
ट्रम्प: 49.8%
बाईडेन: 49%
(अभी गिनती जारी है)
मिशिगन
बाईडेन 52.6%
ट्रम्प: 45.4%
(बिडेन का पलड़ा भारी)
WISCONSIN
बाईडेन 49.6%
ट्रम्प: 48.9%
(बाईडेन की जीत के आसार अधिक)
उत्तर कैरोलिना
ट्रम्प: 50.1%
बाईडेन: 48.7%
पेरिस समझौते को लेकर बिडेन का ट्वीट
विदेशी दखलंदाजी पर भी खुफिया एजेंसियों की नजर
अमेरिकी खुफिया अधिकारी चरणबद्ध विदेशी चुनावी हस्तक्षेप को लेकर भी नजर बनाए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख जनरल पॉल एम नकासोन ने कहा कि यदि राष्ट्रपति पद के परिणाम जारी होने में दिन लगते हैं तो फिर यह भी हो सकता है कि प्रतिकूल देशों ने अमेरिका के अंदर हिंसा भड़काने की कोशिश की। र्तमान और पूर्व अधिकारियों ने कहा है रूस, ईरान या चीन सहित विदेशी शक्तियां, प्रभाव संचालन या हैकिंग के प्रयासों के माध्यम से वोट की गिनती या चुनाव की सुरक्षा में हस्तक्षेप कर सकती हैं।
ट्रम्प कैंपेन ने वोटों की गिनती रोकने के लिए जॉर्जिया में मुकदमा दायर किया: रायटर
ट्रंप के कैंपेन ने मतों की गिनती को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है। जिसमें कहा गया है कि क्या पेंसिल्वेनिया, जो एक प्रमुख राज्य हैं वहां अभी भी सैकड़ों हजारों मेल-इन मतपत्र आ रहे हैं क्या चुनाव दिवस बाद भेजे गए इन मतपत्रों को स्वीकार करने की अनुमति दी जानी चाहिए। यह भी कहा कि इसने मिशिगन और पेंसिल्वेनिया में मुकदमे दायर किए हैं और मतगणना रोकने की मांग की है। यह तर्क दिया गया है कि अधिकारी मतगणना स्थलों तक उचित पहुंच की अनुमति देने में विफल रहे।
ट्रंप के बेहद अहम हैं इन राज्यों में जीत दर्ज करना
रिपोर्ट्स के अनुसार, भले ही डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में जीत भी जाते हैं तो भी वह केवल 268 इलेक्ट्रोरल वोट तक ही पहुंच पाएंग जो बहुमत के आंकड़े से 2 वोट दूर है। ट्रंप को अगर राष्ट्रपति पद पर बने रहना है तो उन्हें किसी भी कीमत पर नेवादा में जीत दर्ज करना बहुत जरूरी होगा। दूसरी ओर, बाइडेन जिनके पास नेवादा में 8,000 से अधिक वोटों की बढ़त है।
इन राज्यों में ट्रंप और बिडेन ने दर्ज की जीत
नेवादा और पेन्सिलवेनिया जैसे कुछ राज्यों में मतगणना जारी हैं और यहां के परिणाम बाइडेन और ट्रंप दोनों के लिए निर्णायक साबित होंगे। ट्रम्प ने जिन राज्यों में जीत हासिल की है उनमें दक्षिण डकोटा, यूटा, मिसौरी, लुइसियाना, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, अर्कांसस, अलबामा, मिसिसिपी, टेनेसी, केंटकी, वेस्ट वर्जीनिया और इंडियाना हैं। वहीं बिडेन ने डेलावेयर, कोलोराडो, न्यू हैम्पशायर, कोलंबिया के जिला, न्यूयॉर्क, वर्मोंट, कनेक्टिकट, वर्जीनिया, इलिनोइस, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, रोड आइलैंड और कैलिफोर्निया में जीत हासिल की है।
ट्रम्प ने पेंसिल्वेनिया, मिशिगन में वोटों की गिनती रोकने के लिए मुकदमा दायर किया
कोर्ट पहुंचे ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हमारे वकीलों को कोर्ट का रूख करने के लिए कहा गया है, लेकिन क्या यह अच्छा है? राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले से ही हमारी प्रणाली की अखंडता का नुकसान कर दिया गया है।'
बिडेन बोले-लोकतंत्र इस राष्ट्र की धड़कन
जो बिडेन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मतगणना की एक लंबी रात के बाद, यह स्पष्ट है कि हम राष्ट्रपति पद जीतने के लिए आवश्यक 270 चुनावी वोटों के आंकड़े को पाने की तरफ जा रहे हैं।। मैं यहां यह घोषित करने के लिए नहीं हूं कि हम जीत गए लेकिन मैं यहां रिपोर्ट करने के लिए हूं कि जब गिनती खत्म हो जाएगी, तो हमें विश्वास है कि हम विजेता होंगे। कल एक बार फिर साबित हुआ कि लोकतंत्र इस राष्ट्र की धड़कन है। महामारी के बावजूद भी अमेरिकी इतिहास में पहले से कहीं अधिक अमेरिकियों ने इस चुनाव में मतदान किया'
सभी के राष्ट्रपति होंगे बाइडन: कमला हैरिस
जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा कि हर वोट की गिनती होनी चाहिए। हमारा लोकतंत्र हमसे कोई अलग नहीं कर सकता। न तो अभी और न ही कभी। वहीं कमला हैरिस ने ट्वीट किया, 'जो बिडेन सभी अमेरिकियों के राष्ट्रपति होंगे - न कि केवल उनके लिए जिन्होंने वोट दिया।'
मिशिगन में बाइडन की जीत
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक जो बाइडेन जीत से सिर्फ चंद कदम दूर हैं। बाइडेन ने 2016 में ट्रंप के खाते में रहे मिशिगन में जीत दर्ज कर ली है।
जो बाइडेन ने कहा- हम विजेता होंगे
डेमोक्रेट जो बिडेन ने कहा कि वह सभी वोटों की गिनती के बाद राष्ट्रपति पद जीतने के बारे में आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब गिनती खत्म हो जाएगी, तो हम विजेता होंगे। मतगणना की एक लंबी रात के बाद यह स्पष्ट है कि हम राष्ट्रपति पद जीतने के लिए आवश्यक 270 इलेक्टोरल वोटों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त राज्य जीत रहे हैं।
'पेन्सिलवेनिया में वोटों की गिनती रुकवाएंगे'
ट्रंप के कैंपेन के अधिकारियों ने कहा है कि पेन्सिल्वेनिया में मतों की गिनती रुकवाने के लिए वो कोर्ट का रुख करेंगे। पेन्सिल्वेनिया के साथ-साथ मिशिगन और विस्कॉन्सिन में भी रिपब्लिकन पार्टी ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाए हैं।
ट्रंप अभियान ने मुकदमा दायर किया
ट्रंप अभियान ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने मिशिगन में एक मुकदमा दायर कर राज्य को मतगणना रोकने के लिए कहा है।
अभी भी जारी हो वोटों की गिनती
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला उच्चतम न्यायालय तक पहुंचता दिख रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन की प्रचार टीम कानूनी लड़ाई की तैयारी में है। पेन्सिलवेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे कुछ महत्वपूर्ण राज्यों में मतगणना अब भी चल रही है। अब सबकी नजरें पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, नेवादा, नार्थ कैरोलीना और जॉर्जिया के परिणाम पर है। इस बार रिकार्ड संख्या में डाक मतपत्रों से मतदाताओं ने वोट दिए जिसके कारण मतगणना में अधिक समय लग सकता है।
वोटों की गिनती जारी
जॉर्जिया में अधिकारियों के पास गिनती के लिए लगभग 250,000 मतपत्र हैं, जिनमें से अधिकांश मतपत्र फुल्टन और डेकालब के दो डेमोक्रेटिक गढ़ में शेष हैं।
पेनसिल्वेनिया में ट्रंप आगे
मिशिगन में बाइडेन 40000 से आगे चल रहे हैं। पेनसिल्वेनिया में ट्रंप 5 लाख से आगे चल रहे हैं। ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में फिर से मतगणना के लिए कहा है। यहां बाइडेन को लगभग 20,000 मतों की बढ़त है, अधिकांश वोटों की गिनती हो चुकी है।
ट्रंप ने मतगणना पर उठाए सवाल
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर मतगणना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गड़बड़ी की आशंका जताई है। ट्रंप ने कहा, 'कल रात लगभग सभी डेमोक्रेटिक पार्टी नियंत्रित राज्यों में मैं आगे था। फिर एक-एक करके वो जादुई रूप से गायब होने शुरू हो गए। अचानक खराब मतपत्रों की गिनती कैसे की गई। जहां कल जीत रहे थे वहां अचानकर पीछे कैसे हो गए।'
विस्कॉन्सिन में जीते बाइडन
विस्कॉन्सिन चुनाव आयोग के प्रशासक ने एनबीसी न्यूज पर कहा, 'सभी मतपत्रों की गिनती की गई है। जो बाइडन ने विस्कॉन्सिन को 20,697 वोटों से जीता है।'
अभी भी बना हुआ है इंतजार
अमेरिका के लोगों को अभी अंतिम परिणाम का इंतजार है। अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो सका है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश का नेतृत्व कौन करेगा। अमेरिका के लोगों के साथ ही दुनिया भर के तमाम देशों को अनिश्चितता के इस कोहरे के छंटने का इंतजार है, क्योंकि अभी तक लाखों वोटों की गिनती नहीं हुई है।
ट्रंप, बाइडन में कांटे की टक्कर
अमेरिका में जारी मतगणना के बीच जो बाइडन ने कहा कि वह तब तक चैन की सांस नहीं ले सकते, जब तक तक एक-एक वोट की गिनती नहीं हो जाती। उन्होंने कई राज्यों में बढ़त बनाई हुई है। फिलहाल विस्कॉन्सिन, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, पेनसिलवेनिया, अलास्का ने नतीजों का ऐलान नहीं किया है। विस्कॉन्सिन, मिशिगन, नेवादा से बाइडन बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया, पेनसिलवेनिया और अलास्का में ट्रंप ने बढ़त बनाई है।
अर्थव्यवस्था पर ट्रंप, कोविड पर बाइडन में भरोसा
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदाताओं के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट और सुस्त अर्थव्यवस्था प्रमुख मुद्दे रहे, लेकिन ट्रंप या बाइडन में से कोई भी इन मामलों से निपटने के लिए वोटर्स की सबसे बड़ी पसंद बनकर नहीं उभर सके। लोगों ने अलग-अलग मुद्दों के आधार पर इनमें भरोसा है। मतदा के बाद अमेरिकी मीडिया में आए एग्जिट पोल के अनुसार, अर्थव्यवस्था, बेरोजागारी जैसे संकट से निपटने में लोगों ने जहां ट्रंप के नेतृत्व में भरोसा जताया है, वहीं कोरोना संक्रमण से निपटने में मतदाताओं ने बाइडन में भरोसा जताया है।
अरिजोना में बाडइन को जीत
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो बाइडन ने अरिजोना में जीत हासिल कर ली है। बाइडन को माइन में भी जीत मिली है।
बाइडन को मिशिगन में बढ़त
राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन ने मिशिगन में बढ़त बना ली है। मिशिगन उन सात प्रमुख राज्यों में से एक है, जहां विजेता अभी तक घोषित नहीं किया गया है। अन्य राज्य जहां गिनती जारी हैं, वे अलास्का, जॉर्जिया, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन हैं।
'पैदा हो सकता है संवैधानिक संकट'
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच कांटे की टक्कर साफ नजर आ रही है। ट्रंप ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है तो बाइडन के कैंपेन ने भी कानूनी तौर पर इसका मुकाबला करने की बात कही है। अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ कुछ जगह प्रदर्शन भी हुए हैं। ऐसे में विदेशों में चिंताएं भी पैदा हो रही हैं कि विजेता घोषित होने के बाद अमेरिका में लंबे समय तक आंतरिक संघर्ष बना रह सकता है। जर्मनी के रक्षा मंत्री ए सी कारेनबाउर ने ऐसी ही आशंका जताते हुए कहा कि परिणाम की वैधता को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, 'यह एक बहुत ही विस्फोटक स्थिति है... यह अमेरिका में संवैधानिक संकट का कारण बन सकता है। यह निश्चित रूप से हमें चिंतित करेगा।'
नतीजों का दुनिया भर में बेसब्री से इंतजार
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे को लेकर दुनिया भर में उत्सुकता है। विभिन्न देशों में लोग बेसब्री से चुनाव परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुकाबले के रोमांचक होने के साथ ही लोगों में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि व्हाइट हाउस के लिए नजदीकी मुकाबले को देखते हुए हमें थोड़ा धैर्य रखना होगा। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रणाली में आखिरी वोट भी मायने रखता है और आखिरी वोट भी परिणाम को बदल देता है।
वोटर्स ने अर्थव्यवस्था को बनाया सबसे बड़ा मुद्दा
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हार-जीत का फैसला अब तक नहीं आया है। इस बीच एक्जिट पोल से यह सामने आया है कि लोगों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए किन मुद्दों पर मतदान किया। एक्जिट पोल से जाहिर होता है कि एक तिहाई से अधिक लोगों ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मतदान किया है, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर नस्ली भेदभाव और कोरोना वायरस संक्रमण का मुद्दा रहा। करीब 35 प्रतिशत मतदाताओं ने जहां अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मतदान किया, वहीं 20 प्रतिशत लोगों ने नस्ली भेदभाव और 17 प्रतिशत लोगों ने कोरोना वायरस महामारी के मसले पर मतदान किया।
स्लोवेनिया के पीएम ने दी ट्रंप को बधाई
अमेरिका में हालांकि वोटों की गिनती अभी जारी है, लेकिन स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फिर से चुनाव जीतने के लिए बधाई दे दी है। स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जेन्ज जान्सा ने ट्विटर पर लिखा, 'यह बहुत स्पष्ट है कि अमेरिकी लोगों ने डोनाल्ड ट्रम्प और माइक पेंस को चार और वर्षों के लिए चुना है।' यहां उल्लेखनीय है कि अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प मूलत: स्लोवेनिया की ही रहने वाली हैं।
विवाद की जड़ में होंगे डाक से डाले गए वोट
अमेरिकी चुनाव नतीजों की घोषणा अब तक नहीं हो सकी है। ट्रंप चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह चुके हैं तो जो बाइडन ने भी कहा है कि वह इसका कानूनी तौर पर मुकाबला करेंगे। जानकारों का मानना है कि इस बार कानूनी विवाद की जड़ में डाक से डाले गए वोट होंगे। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में लोगों को पोस्टल बैलट के जरिये मतदान किया है।
बाइडन ने कई राज्यों में बनाई बढ़त
अमेरिकी चुनाव को लेकर जारी मतगणना के बीच लोगों को नतीजों के ऐलान का इंतजार है। राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की दृष्टि से अहम माने जा रहे एरिजोना में बाइडन जीत हासिल कर चुके हैं, जबकि विस्कॉन्सिन में भी वह बढ़त बना चुके हैं। इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम फैसला जिसके भी हक में हो, जीत-हार का फैसला बहुत अधिक अंतर से नहीं होगा। अब तक जितने वोटों की गिनती हो चुकी है, उससे यह साफ है। अब लोगों को जानना सिर्फ यह है कि किसकी जीत होती है और फैसलों का पता कब तक चल पाता है।
जो बाइडन की हवाई में आसान जीत
डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने हवाई में चार चुनावी कॉलेज वोट हासिल कर यहां आसानी से जीत हासिल कर ली है। हवाई पहले से ही डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ वाला राज्य रहा है। यहां आखिरी बार 1984 में रिपब्लिकन पार्टी की जीत हुई थी, जब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रोनाल्ड रीगन ने यहां जीत दर्ज की थी।
विस्कॉन्सिन में जो बाइडन ने बनाई बढ़त
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे राज्य विस्कॉन्सिन में जो बाइडन ने बढ़त बना ली है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यहां से जीत का दावा किया था। लेकिन ताजा रूझानों के मुताबिक, यहां बाइडन ने ट्रंप पर तकरीबन 0.3 फीसदी की बढ़त बना ली है। यहां अब तक करीब 89 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है। यहां ट्रंप के पक्ष में 1,566,844 वोट पड़े हैं, जबकि बाइडन के पक्ष में 1,578,433 वोट पड़े हैं। बीते चुनाव में यहां से ट्रंप को तब डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के मुकाबले जीत हासिल हुई थी।
हिलेरी ने 2016 का संदेश रीट्वीट किया
प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मध्य रात्रि को सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, 'यह किसकी सड़क है? हमारी है!', 'हमें अगर न्याय नहीं मिला तो उन्हें शांति नहीं मिलेगी।' समूह में शामिल किशोर सड़क पर नाच रहे थे और वहां से गुजरने वाले मुस्कुरा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने विशाल बैनर लिए थे जिनमें से एक पर लिखा था, 'ट्रंप हमेशा झूठ बोलते हैं।' एक जगह प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी के टायर पंक्चर कर दिए।
बाइडन को मुस्लिम मतदाताओं का बड़ा समर्थन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में करीब 69 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी जो बाइडेन के पक्ष में मतदान किया, जबकि 17 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी एवं मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया। यह आकलन अमेरिका के एक मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह दि काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (सीएआईआर) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में किया गया है। सीएआईआर ने 844 पंजीकृत मुस्लिम मतदाताओं के परिवारों में सर्वेक्षण किया और पाया कि 84 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिनमें से 69 प्रतिशत ने बाइडेन के और 17 प्रतिशत ने ट्रंप के पक्ष में मतदान किया। सीएआईआर ने कहा कि 10 लाख से अधिक अमेरिकी मुस्लिम मतदाताओं ने मतदान किया है जो रिकॉर्ड है। 2016 के चुनाव में ट्रंप को 13 प्रतिशत मुस्लिम मत मिले थे। वहीं इस चुनाव में उन्हें समुदाय से चार प्रतिशत अधिक यानी 17 प्रतिशत मत मिलने की संभावना है।
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे'
अमेरिका में जारी मतगणना के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं जबरदस्त समर्थन के लिए अमेरिकी लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैं फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, वाइस प्रेजीडेंट माइक पेंस और सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने एक बड़े उत्सव की तैयारी कर की थी और अचानक सब बदल गया। हमने उन राज्यों में भी जीत दर्ज की, जहां हमने उम्मीद नहीं की थी, जैसे- फ्लोरिडा, ओहियो, टेक्सास। हमने जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना में जीत हासिल की।'
विभिन्न राज्यों से आ रहे मतगणना के रूझानों में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन को मिलती बढ़त के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए और कहा कि इसे लेकर वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने कहा, 'किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा। यह अमेरिकी जनता के साथ धोखा है। हम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हम चाहते हैं कि 'सभी मतदान' रोक दिए जाएं।'
बाइडन कैंप ट्रंप से कानूनी मुकाबले के लिए तैयार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि वह चुनाव जीते थे, लेकिन राष्ट्र के साथ धोखेबाजी हुई है, जिसे लेकर वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। अब इस पर जो बाइडन के कैंप ने प्रतिक्रिया दी है। बाइडन के कैंपेन ने इस टिप्पणी को गलत बताते हुए यह कहा कि अगर ट्रंप वोटों की गिनती रोकने के लिए कोर्ट जाएंगे तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
अमेरिका में कई जगह प्रदर्शन
अमेरिका में इस वक्त रात का समय है, लेकिन देश के कई शहर राजनीतिक रूप से पूरी तरह जागृत हैं। मतगणना जारी है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन अपनी-अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं तो वॉशिंगटन डीसी की सड़कों पर कुछ प्रदर्शनकारी भी उतर आए हैं। वे राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकतर प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं, लेकिन कुछ रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प व टकराव की खबरें है।
ट्रंप से आगे चल रहे हैं बाइडन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है, जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति व डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन अब भी आगे चल रहे हैं। हालांकि ट्रंप और उनके बीच वोटों के अंतर का फासला बुहत कम रह गया है। 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार 538 'इलेक्टोरल कॉलेज सीट' में से बाइडेन 238 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं 'सीएनएन' के अनुसार बाइडेन को 220 और ट्रंप को 213 'इलेक्टोरल कॉलेज सीट' पर जीत मिली है। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार बाइडन को 223 और ट्रंप को 212 पर जीत हासिल हुई है। व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी भी प्रत्याशी को कम से कम 270 'इलेक्टोरल कॉलेज सीट' पर जीत दर्ज करनी होगी।
'हम जश्न मनाने के लिए तैयार'
ट्रंप-बाइडन के बीच ट्वीट वार
ट्रंप और बाइडेन के बीच ट्वीट वॉर भी शुरू हो गया है। ट्रंप को जवाब देते हुए बाइडेन ने लिखा- चुनाव का विजेता घोषित करना मेरा या ट्रंप का काम नहीं है, वोटर्स का काम है। मुझे भरोसा है कि हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
पहली बार बिडेन से आगे निकले ट्रंप
ट्रंप ने बिडेन को पीछे छोड़ा
ट्रंप का बिडेन पर गंभीर आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन पर बड़ा आरोप लगाया है। ट्रंप ने बिडेन पर 'चुनाव में धोखाधड़ी' की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
महत्वपूर्ण राज्यों में आगे चल रहे ट्रंप
अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में जीत दर्ज कर ली है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई महत्वपूर्ण राज्यों में आगे चल रहे हैं। पूर्व उप राष्ट्रपति ने कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनोइस, मैसाचुसेट्स, न्यू मैक्सिको, वरमोंट और वर्जीनिया में जीत दर्ज कर ली है। जबकि राष्ट्रपति ट्रंप अलबामा, अर्कांसस, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, व्योमिंग, इंडियाना और साउथ कैरोलाइना में आगे चल रहे हैं।
आज रात बयान जारी करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह आज की रात बयान जारी करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन से ट्रंप पीछे चल रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी जीत की उम्मीद जताई है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि वह आज रात बयान जारी करेंगे।
बिडेन की समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील
अहम राज्यों में जारी काउंटिंग के बीच डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बिडेन अंतिम वोट की गिनती होने तक समर्थकों से धीरज रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, 'अभी तक चुनाव के जो नतीजे आए हैं वह सुखद अहसास देने वाले हैं।' बिडेन ने कहा कि वह चुनाव नतीजे को लेकर आशावान हैं।
अहम राज्य ओहायो में ट्रंप ने दर्ज की जीत
ट्रंप ने चुनावी रूप से महत्वपूर्ण राज्य ओहायो में जीत दर्ज की है। यही नहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार के फ्लोरिडा में भी जीत दर्ज करने का अनुमान जताया जा रहा है। ओहायो के बाद ट्रंप यदि फ्लोरिडा जीतने में सफल हो जाते हैं तो इससे बिडेन की राह मुश्किल हो सकती है। वर्जीनिया में बिडेन ने जीत दर्ज की है।
बहुमत के आंकड़े की तरफ बड़े बिडेन
राष्ट्रपति चुनाव का अंतिम नतीजा आने से पहले वाशिंगटन में ट्रंप के समर्थक उग्र होने लगे हैं। यहां पुलिस के साथ उनकी झड़प होने की खबर है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए इलेक्टॉरल वोटों की गिनती जारी है और इसमें डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बना ली है। राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है। अब तक बिडेन 223 और ट्रंप 148 सीट जीत चुके हैं।
सराह मकब्राइड होंगी पहली ट्रांसजेंडर सीनेट सदस्य
डेमोक्रेट उम्मीदवार सराह मकब्राइड ने डेलावेयर से राज्य सीनेट की सीट पर जीत हासिल की है और शपथ लेने के बाद वह देश की पहली ट्रांसजेंडर राज्य सीनेटर (राज्य सीनेट की सदस्य) बन जाएंगी। मकब्राइड ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी स्टीव वाशिंगटन को हराकर यह जीत हासिल की। मकब्राइड ने मंगलवार रात को कहा, 'मुझे लगता है कि आज रात के नतीजे से पता चलता है इस डिस्ट्रिक्ट के निवासी खुले विचारों वाले हैं और वह उम्मीदवारों की नीयत को देखते हैं न कि उनकी पहचान को। यह मैं हमेशा से जानती थी।' उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि डेलावेयर या देश में कहीं और मौजूद एक एलजीबीटीक्यू बच्चा इन नतीजों को देखकर समझ पाएगा कि हमारा लोकतंत्र उनके लिए भी है।'
वाशिंगटन, ओरेगन में बिडेन तो कानसास, मिसूरी में टंप जीते
बिडेन ने वाशिंगटन, ओरेगन, कैलिफोर्निया और इलिनॉय में जीत दर्ज की है। खास बात है कि डेमोक्रेट उम्मीदवार बिडेन ने न्यू हैम्पशायर में भी जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में ट्रंप मामूली अंतर से इस राज्य को हारे थे। जबकि ट्रंप ने कानसास, मिसूरी और मिसिसिपी में जीत दर्ज की है।
इवांका ने शेयर की पिछले चुनाव की तस्वीरें
न्यू मैक्सिको में बिडेन तो यूटा में जीते ट्रंप
डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार बिडेन ने न्यू मैक्सिको और न्यू हैम्पशायर और डोनाल्ड ट्रंप ने यूटा, नेब्रास्का और लूसियाना में जीत दर्ज की है।
कमला हैरिस के चाचा बोले-बिडेन जीतेंगे चुनाव
विशेषज्ञों ने जताई बिडेन की जीत की संभावना
शुरुआती रुझान में बिडेन 89 और ट्रंप 72 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ जीत चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बिडेन की जीत की अपार संभावनाएं हैं जबकि ट्रंप की संभावनाएं कम हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नॉर्थ कैरोलाइना, ओहायो और पेनसिल्वेनिया की भूमिका नतीजों में अहम हो सकती है। ट्रंप को इन तीनों राज्यों में जीत दर्ज करनी होगी, वहीं बाइडेन इनमें से किसी भी एक राज्य में जीत दर्ज कर राष्ट्रपति पद पर पहुंच सकते हैं।


