दुनिया

यूएस पायलट के रेस्क्यू पर नेतन्याहू ने ट्रंप को दी बधाई, बताया अमेरिका की बड़ी जीत

नेतन्याहू ने अपने एक बयान में कहा, बधाई राष्ट्रपति ट्रंप! पूरे इजराइल ने अमेरिका के बहादुर योद्धाओं द्वारा एक बहादुर पायलट के अविश्वसनीय रेस्क्यू पर खुशी जताई है।

Image

बेंजामिन नेतन्याहू ने दी ट्रंप को बधाई

Photo : AP

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान में फंसे अमेरिकी F-15E के पायलट सफल रेस्क्यू पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। उन्होंने इसे 'अमेरिका की बड़ी जीत'और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण बताया। नेतन्याहू ने अपने एक बयान में कहा, बधाई राष्ट्रपति ट्रंप! पूरे इजराइल ने अमेरिका के बहादुर योद्धाओं द्वारा एक बहादुर पायलट के अविश्वसनीय रेस्क्यू पर खुशी जताई है। यह साबित करता है कि जब साहस और संकल्प जुटाते हैं,तो वे असंभव दिखने वाली बाधाओं को भी पार कर सकते हैं।

नेतन्याहू ने दी ट्रंप को बधाई

नेतन्याहू ने एक्स पर कहा, मैंने राष्ट्रपति @realDonaldTrump से पहले बात की। और मैंने व्यक्तिगत रूप से उनके साहसिक निर्णय और दुश्मन क्षेत्र से गिरे हुए पायलट को बचाने के अमेरिकी मिशन की पूर्ण कुशलता के लिए उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति ने इजराइल की मदद के लिए आभार व्यक्त किया। मुझे इस बात पर गहरा गर्व है कि युद्धक्षेत्र में और उससे बाहर हमारा सहयोग अभूतपूर्व है, और इजराइल एक बहादुर अमेरिकी सैनिक की जान बचाने में योगदान दे सका।

अमेरिका ने अपना सैन्य अधिकारी खोज निकाला

बता दें कि युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान में फंसे अपने सैन्यकर्मी को खोज निकाला है। यह सैनिक अफसर ईरान में मार गिराए गए एफ- 15 E ईगल के बाद लापता हो गया था। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"अमेरिकी सेना ने ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाके में फंसे एक वरिष्ठ अधिकारी को सफलतापूर्वक बचा लिया है।" ट्रंप के मुताबिक, यह मिशन अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक था।

बचाए गए अधिकारी कर्नल हैं: ट्रंप

ट्रंप ने बताया कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना ने दर्जनों अत्याधुनिक हथियारों से लैस विमान भेजे, जिन्होंने दुश्मन के इलाके में जाकर इस मिशन को अंजाम दिया। बचाए गए अधिकारी एक कर्नल हैं, जो दुश्मनों से घिरे हुए थे, लेकिन अब सुरक्षित हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन एक और सफल मिशन के बाद हुआ, जिसमें एक अन्य अमेरिकी पायलट को भी सुरक्षित निकाला गया। खास बात यह रही कि दोनों ऑपरेशनों में किसी भी अमेरिकी सैनिक की जान नहीं गई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ। ट्रंप ने आगे कहा कि इन सफल ऑपरेशनों से साबित होता है कि अमेरिका ने ईरान के ऊपर एयर डॉमिनेंस और श्रेष्ठता हासिल कर ली है। उन्होंने इसे पूरे अमेरिका के लिए गर्व का क्षण बताया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article