दुनिया

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में दो ट्रेनों की टक्कर में पंद्रह की मौत, 100 से अधिक घायल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 23, 2023, 06:21 PM IST

Train Accident in Bangladesh: बांग्लादेश की राजधानी के पास दो ट्रेनों की टक्कर में एक दर्जन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

Image

दो ट्रेनों की टक्कर में एक दर्जन लोगों की मौत की खबर (फोटो साभार-unb)

बांग्लादेश में सोमवार को दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 15 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए, अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी शहर भैरब में हुई दुर्घटना में एक मालगाड़ी विपरीत दिशा से जा रही एक यात्री ट्रेन से टकरा गई, जिससे दो यात्री डिब्बे पटरी से उतर गए।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब सवा चार बजे उस समय हुआ जब किशोरगंज से ढाका आ रही पैसेंजर ट्रेन को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 ने भैरब रेलवे स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि अब तक 13 लोगों के शव मिले हैं।

समाचार पोर्टल ने कहा कि कई लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं। ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा,'प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मालगाड़ी ने एगारो सिंधुर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी।'

वहीं भैरब के एक सरकारी प्रशासक सादिकुर रहमान ने बताया, 'हमने 15 शव बरामद किए हैं, कई घायल हैं।' भैरब राजधानी ढाका से लगभग 60 किलोमीटर (38 मील) उत्तर पूर्व में स्थित है।

रहमान ने कहा, 'मरने वालों की संख्या बढ़ेगी,' बचावकर्ताओं ने बताया कि वे अभी भी शवों को कुचले हुए और पलटे हुए डिब्बों के नीचे फंसे हुए देख सकते हैं उन्होंने बताया कि कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं। रहमान ने कहा, यह दुर्घटना शाम करीब 4:00 बजे हुई, जब एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के समान लाइन में प्रवेश कर गई।

गौर हो कि बांग्लादेश में ट्रेन दुर्घटनाएं आम हैं और अक्सर खराब सिग्नलिंग, लापरवाही, पुरानी पटरियों या अन्य जर्जर बुनियादी ढांचे के कारण होती हैं।

ट्वीट साभार-Ershad Khan

@ershadkhandu

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article