दुनिया

VIDEO: त्योहार, म्यूजिक, पतंग... अब बांग्लादेश में मकर संक्रांति मनाने पर लगी रोक! कट्टरपंथियों ने क्या दी धमकी?

बांग्लादेश में उत्तरायण/मकर संक्रांति को लेकर कट्टरपंथी संगठनों के विरोध से तनाव बढ़ गया है। पतंग उड़ाने और संगीत बजाने पर कार्रवाई की धमकियों से अल्पसंख्यक समुदाय में डर और चिंता है, जबकि प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं लगाया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Image

बांग्लादेश में एक बार फिर कट्टरपंथियों ने अल्पसंख्यकों को दी धमकी।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच बांग्लादेश में उत्तरायण/मकर संक्रांति को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ कट्टरपंथी संगठनों ने इस पर्व के आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सार्वजनिक रूप से पतंग उड़ाने या संगीत बजाने पर कार्रवाई की धमकी दी गई है।

कट्टरपंथियों ने त्योहार मनाना बताया गैर जरूरी

बताया जा रहा है कि राजधानी ढाका समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने मकर संक्रांति को “गैर-जरूरी” बताते हुए इसके सार्वजनिक आयोजन पर आपत्ति जताई कुछ जगहों पर पोस्टर और सोशल मीडिया संदेशों के जरिए लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर किसी ने पतंग उड़ाई या तेज संगीत बजाया तो उसके खिलाफ कदम उठाए जाएंगे।

अल्पसंख्यक समुदाय ने क्या कहा?

इस घटनाक्रम के बाद अल्पसंख्यक समुदाय और सांस्कृतिक संगठनों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि मकर संक्रांति/उत्तरायण एक पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता रहा है और इस तरह की धमकियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं।

हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिबंध घोषित नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, मानवाधिकार संगठनों ने सरकार से अपील की है कि वह लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करे।

हिंदू शिक्षक को बनाया गया निशाना

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में सिलहट जिले के गोवाइनघाट इलाके में एक हिंदू शिक्षक के घर को निशाना बनाकर आगजनी की गई। जानकारी के अनुसार, बहोर गांव में रहने वाले शिक्षक बिरेंद्र कुमार डे, जिन्हें स्थानीय लोग ‘झुनू सर’ के नाम से जानते हैं, के घर पर देर रात असामाजिक तत्वों ने हमला किया। हमलावरों ने घर में आग लगा दी, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article