दुनिया

स्कूल में जा घुसा बांग्लादेश वायुसेना का F-7 ट्रेनर विमान, 19 लोगों की मौत; राजकीय शोक घोषित

विमान दोपहर में ढाका के उत्तरा इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि F-7 BGI विमान वायु सेना का था।

Image

ढाका में बांग्लादेश एयरफोर्स का जेट विमान क्रैश (PTI)

Bangladesh Air Force training jet crashes- बांग्लादेश वायु सेना का प्रशिक्षण विमान ढाका के एक स्कूल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें 19 व्यक्ति की मौत हुई है। सेना और एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान ढाका के उत्तरी उत्तरा इलाके में एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज में बच्चे मौजूद थे।

19 लोगों की मौत

विमान दोपहर में ढाका के उत्तरा इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि F-7 BGI विमान वायु सेना का था। पहले सिर्फ एक व्यक्ति की मौत की खबर आई थी, लेकिन अब रॉयटर्स ने जानकारी दी है कि कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है।

राजकीय शोक घोषित

बांग्लादेश सरकार ने कल यानी मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दिन देश भर के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त संस्थानों और शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अतिरिक्त, सभी सरकारी और निजी भवनों के साथ-साथ विदेशों में स्थित बांग्लादेशी दूतावासों में भी झंडे झुके रहेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article