दुनिया

पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बने आसिम मुनीर, राष्ट्रपति जरदारी ने दी नियुक्ति को मंजूरी

पाकिस्तान के राष्ट्रपित कार्यालय की ओर से X पर जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को पांच साल के लिए सीडीएफ पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू को 19 मार्च 2026 तक दो साल का सेवा विस्तार दिया गया है।

Image

पाकिस्तान के सीडीएफ पद पर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की हुई नियुक्ति। तस्वीर-AP

Photo : AP

Pakistan's first CDF Asim Munir: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आधिकारिक तौर पर देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बन गए हैं। इस पद पर मुनीर की नियुक्ति को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस पद पर वह पांच साल तक रहेंगे। राष्ट्रपति की यह मंजूरी तब आई है जब इस पद पर मुनीर की नियुक्ति वाली अधिसूचना नहीं जारी होने पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब वह बाधा भी दूर हो गई है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपित कार्यालय की ओर से X पर जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को पांच साल के लिए सीडीएफ पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू को 19 मार्च 2026 तक दो साल का सेवा विस्तार दिया गया है है। राष्ट्रपति ने दोनों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

27वें संविधान संशोधन से सीडीएफ बने मुनीर

पिछले महीने, संसद ने 27वें संविधान संशोधन को पारित किया, जिसमें सीडीएफ के पद को सृजित करने का प्रावधान किया गया। ‘चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी’’ (सीजेसीएससी) का पद समाप्त कर यहां सीडीएफ का पद शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने फील्ड मार्शल मुनीर को सेना प्रमुख और सीडीएफ के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी और फिर इसे राष्ट्रपति भवन को भेज दिया।

देश पर अपनी पकड़ मजबूत चाहता है शरीफ परिवार

अब तीनों सेनाओं सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख सीडीएफ मुनीर को रिपोर्ट करेंगे। यानी वह तीनों सेनाओं के सर्वेसर्वा होंगे। इस बीच, अधिसूचना जारी होने में विलंब को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ अपने लिए प्रधानमंत्री पद और रिक्त हुए प्रमुख सैन्य पदों पर शरीफ परिवार अपने करीबी सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति चाहता था। मुनीर के लिए COAS और देश के पहले CDF की दोहरी भूमिका निभाने से वह एक नए कमांड आर्किटेक्चर के केंद्र में आ गए हैं जो पाकिस्तान के डिफेंस और पॉलिटिकल माहौल को तय करेगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article