दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स 'जेफ बेजोस' ने गर्लफ्रेंड के भाई से मांगा हर्जाना, जानें क्या है मामला 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2021, 04:15 PM IST

Jeff Bezos:दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान और ऐमजॉन के संस्‍थापक जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई माइकल सांचेज से हर्जाना मांगा है, ये मामला खासा चर्चाओं में है।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स 'जेफ बेजोस' ने गर्लफ्रेंड के भाई से मांगा हर्जाना, जानें क्या है मामला 

ऐमजॉन कंपनी (Amazon) के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के भाई माइकल सांचेज से 12 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है बताया जा रहा है कि बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन सैन्चेज के भाई माइकल सांचेज  ने उन पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था, माइकल मुकदमा हार गए थे।

इसी वजह से अब बेजोस ने माइकल से मांग की है कि वह लीगल फीस के तौर पर खर्च हुए पैसे चुकाए। दरअसल, कुछ समय पहले बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन की कुछ निजी तस्वीरें लीक हुई थी, जिसके बाद बेजोस ने आरोप लगाया था कि लॉरेन के भाई ने उनकी निजी तस्वीरों को लीक किया है जबकि माइकल ने इन आरोपों को गलत बताया था।

अपने मुकदमे में माइकल ने दावा किया था कि बेजोस के आरोपों के कारण उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों के सामने उनके घर पर एफबीआई की छापेमारी तक हुई। मुकदमे में यह भी कहा गया है कि जिस वक्त चीजें लीक की गईं, उस वक्त वह अपनी बहन लॉरेन सांचेज के भरोसेमंद भाई थे और सबकुछ ठीक था।

वहीं माइकल के वकील ने कहा कि बेजोस का फीस मांगना घिनौना और हास्‍यास्‍पद काम है उन्होंने कहा कि जेफ बेजोस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हारने के बाद माइकल ऊपरी अदालत में अपील करने का इरादा रखते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!