रूस-यूक्रेन जंग के बीच टूटा पुतिन की बेटी का रिश्‍ता, रूस पर प्रतिबंध बनी वजह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 06:14 PM IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन की बेटी का रिश्‍ता टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रूस पर प्रतिबंधों का असर अब वहां की अर्थव्‍यवस्‍था पर होने लगा है और इससे उनकी बेटी व दामाद के हित भी प्रभावित हुए हैं।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच टूटा पुतिन की बेटी का रिश्‍ता, रूस पर प्रतिबंध बनी वजह?
Photo Credit: Twitter

मास्‍को : यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई को एक महीना हो चुका है। इस बीच पश्चिमी देशों ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उसका असर भी अब रूस की अर्थव्‍यवस्‍था पर दिखने लगा है। दोनों पक्षों के बीच समाधान तलाशने के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बड़ी बेटी डॉ. मारिया वोरन्तसोवा (36) के उनके डच बिजनेसमैन पति से अलगाव की खबरें सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि पुतिन की बड़ी बेटी डॉ. मारिया वोरोन्‍त्‍सोवा (36) अमीर विदेशियों के लिए रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक एलीट मेडिकल सेंटर खोलना चाहती थीं। निर्वासन में रह रहे रूस के खोजी पत्रकार सर्गेई कनेव के मुताबिक इस परियोजना में मारिया की बड़ी हिस्‍सेदारी थी। इसका मकसद यूरोप और खाड़ी देशों से अमीर लोगों को मेडिकल सुविधाओं के लिए आकर्षित करना था, लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोपीय लोग और शेख यहां किस तरह आएंगे?

प्रतिबंधों की वजह से टूटी शादी!

'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. मारिया बच्चों में होने वाली दुर्लभ जेनेटिक बीमारी की विशेषज्ञ हैं। उनका जन्म उस समय हुआ था जब मौजूदा समय में रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन केजीबी में जासूस हुआ करते थे। डॉ. मारिया की शादी डच बिजनेसमैन से हुई थी, जिनका नाम जोरिट फैसेन है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय तक रूस में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स में यह नहीं बताया गया है कि डॉ. मारिया अपने पति से कब अलग हुईं, लेकिन बताया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन जंग के बाद उनकी राहें जुदा हो गईं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन के डच दामाद ने एक बार रूसी महिला से अपनी शादी और बच्‍चों का जिक्र किया था। मारिया पुतिन सरनेम कैरी नहीं करती हैं, बल्कि वह अपनी ग्रैंडमदर का सरनेम वोरोन्‍त्‍सोवा लगाती हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक हुई है। बीते साल उनका एक इंटरव्‍यू भी आया था, जिसमें उन्‍होंने बच्‍चों में दुर्लभ बीमारी पर तो बात की थी, लेकिन पुतिन की बेटी के तौर पर अपनी पहचान उजागर नहीं की थी।

End of Article