आदित्य सिंह लाठर जीते UK की यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ चुनाव, बने अध्यक्ष; पिता UP विधान परिषद में रह चुके हैं नेता विपक्ष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 11:22 PM IST

आदित्य के टि्वटर बायो के मुताबिक, वह एनयूएस यूके डेलिगेट, डरहम इंडियन सोसायटी के प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल ऑफिसर भी रहे हैं। नई दिल्ली के नामी मॉर्डर्न स्कूल से पढ़े आदित्य ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास और राजनीति विज्ञान में बीए किया था।

आदित्य सिंह लाठर जीते UK की यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ चुनाव, बने अध्यक्ष; पिता UP विधान परिषद में रह चुके हैं नेता विपक्ष
Photo Credit: Twitter

यूनाइटेड किंगडम (यूके) की डरहम यूनिवर्सिटी में इस बार छात्र संघ चुनाव में एक हिंदुस्तानी ने जीत हासिल की है। आदित्य सिंह लाठर वहां स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष चुने गए हैं। ऐसा बताया जाता है कि वह इस यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उनके टि्वटर बायो के मुताबिक, वह एनयूएस यूके डेलिगेट, डरहम इंडियन सोसायटी के प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल ऑफिसर भी रहे हैं। नई दिल्ली के नामी मॉर्डर्न स्कूल से पढ़े आदित्य ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास और राजनीति विज्ञान में बीए किया था।

वह साल 2016 से 2019 के बैच में थे और इस कोर्स में उन्होंने फर्स्ट डिवीजन हासिल की थी। बाद में उन्होंने यूके के डरहम विवि का रुख किया, जहां उन्होंने 2019-2022 के बीच बैचलर ऑफ लॉ - एलएलबी किया। 

आदित्य टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, सिल्वर पेटल एडवाइजरी एलएलपी, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, यूपी विधान परिषद व भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय में इंटर्नशिप कर चुके हैं। 

वह जून 2020 से अभी तक (खबर लिखे जाने तक) डरहम इंडियन सोसायटी के प्रेसिडेंट हैं। साथ ही स्टीफनसन कॉलेज जेसीआर में इंटरनेशनल ऑफिसर हैं और वहां वह यह पद जुलाई 2020 से अभी तक निभा रहे हैं। इतना ही नहीं, नेशनल यूनियन ऑफ स्टूडेंट्स (यूके) में वह डेलिगेट (पार्ट-टाइम) भी हैं। 

वैसे, रोचक बात है कि वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता रह चुके संजय लाठर के बेटे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) से ताल्लुक रखने वाले संजय के दो पुत्र हैं। उनके दूसरे बेटे का नाम विक्षण लाठर है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें