यूक्रेन का बड़ा दावा- अब तक रूस के 12 हजार सैनिक मारे गए, 317 टैंक-49 एयरक्राफ्ट तबाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 02:15 PM IST

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 14वां दिन है। यूक्रेन पर रूस लगातार बम बरसा रहा है, लेकिन यूक्रेन टस से मस होने को तैयार नहीं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के 12 हजार सैनिक अब तक मारे गए हैं।

यूक्रेन का बड़ा दावा- अब तक रूस के 12 हजार सैनिक मारे गए, 317 टैंक-49 एयरक्राफ्ट तबाह

यूक्रेन पर रूस के हमले को आज 14वां दिन है। इस बीच यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब तक रूस के 12 हजार सैनिक मारे गए हैं। जबकि रूस के 317 टैंक, 49 एयरक्राफ्ट तबाह किए गए हैं। इसके अलावा रूस के 81 हेलीकॉप्टर, 60 फ्यूल टैंक भी नष्ट किए हैं। साथ ही रूस के 7 ड्रोन भी यूक्रेन ने मार गिराए हैं।

एक वीडियो सामने आया है। ये पूरा वीडियो 21 सेकेंड का है, जिसमें 6 सेकेंड बाद एक धमाका होता है। दावा किया जा रहा है कि सड़क पर खड़ी ये रूस की बख्तरबंद गाड़ी है, जिसे यूक्रेन की एंटी टैंक मिसाइल ने तबाह कर किया।  

वहीं इरपिन में रूस की सेना ने बेहद जोरदार हमला किया है, जिसके बाद वहां हर तरफ तबाही का मंचर नजर आ रहा है। बमबारी और गोलीबारी के बाद हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है, जगह जगह पेड़ टूटे पड़े हैं। इनके बीच से लगातार घायलों को लेकर एंबुलेंस गुजर रही हैं। शॉपिंग कॉम्लेक्स के टूटे शीशे और जले हुए घर बता रहे हैं हमला कितना खतरनाक रहा होगा। घरों के अलावा कई गाड़ियों को इस हमले में नुकसान हुआ है, सड़क पर हर जगह गोलियां बिखरी पड़ी हैं। खारकीव में भी यूक्रेनी और रूसी सेना के बीच जोरदार जंग जारी है। यूक्रेन डिफेंस फोर्स के मुताबिक, कीव के उत्तर-पश्चिम में लड़ाई जारी है और रूसी सेना को किसी तरह की बड़ी सफलता नहीं मिली है।

युद्ध में रूस का कितना नुकसान?

  1. 12,000 सैनिक
  2. 317 टैंक
  3. 482 बख्तरबंद वाहन
  4. 120 आर्टिलरी सिस्टम
  5. 81 हेलीकॉप्टर
  6. 49 एयरक्राफ्ट
  7. 28 एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम
  8. 60 फ्यूल टैंक
  9. 3 नाव
  10. 1070 APV
  11. 56 MLRS
  12. 7 UAV

पिछले 13 दिन की जंग में यूक्रेन बुरी तरह से तबाह और बर्बाद हो चुका है। यूक्रेन में शहर-दर-शहर बर्बादी की भीषण तस्वीर हैं। रूसी हमले में यूक्रेन का एक-एक इलाका खंडहर में तब्दील होता जा रहा है, यूक्रेन का चप्पा-चप्पा महायुद्ध की गवाही दे रहा है लेकिन यूक्रेन है कि पीछे हटने को तैयार नहीं है। यूक्रेन को अब तक 10 अरब से ज्यादा नुकसान हो चुका है, वहीं रूसी हमले में यूक्रेन के 61 अस्पताल बर्बाद हो गए हैं।

End of Article