Talibanis Sex Slaves: Afghanistan में तालिबानियों का कहर, कम उम्र की लड़कियों को बना रहा "सेक्स स्लेब"

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2021, 06:23 PM IST

Talibanis in Afganistan News: पहले तालिबानी आतंकी महिलाओं को शरिया कानूनों पर चलने के लिए कहते थे लेकिन अब IS की तर्ज पर अफगान महिलाओं और लड़कियों को सेक्स स्लेब (Sex Slaves)बनाने में जुटे हैं।

Talibanis Sex Slaves: Afghanistan में तालिबानियों का कहर, कम उम्र की लड़कियों को बना रहा "सेक्स स्लेब"

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान की मजबूती बढ़ती ही जा रही है वहीं कहा जा रहा है कि तालिबानी कम उम्र की अफगान लड़कियों को जबरन सेक्स गुलाम (sex slaves) बना रहे हैं। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबानी अफगानिस्तानी औरतों और कम उम्र की  लड़कियों का अपहरण करने और उनके साथ जबरदस्ती शादी कर सेक्स गुलाम बनाने का काम भी कर रहे हैं और इसके लिए वो वहां के लोगों के साथ जबर्दस्ती भी कर रहे हैं।

अमेरिका और नाटो सैनिकों के वापस जाने के बाद से अफगानिस्तान के हालात एकदम बदल गए हैं और तालिबानियों ने देश के एक बहुत बड़े हिस्से पर अपना वर्चस्व  कायम कर लिया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तालिबानी भी अब इस्लामिक स्टेट (IS Terrerist) के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

निगाहें अब अफगानी महिलाओं और कम उम्र की लड़कियों पर हैं

बताया जा रहा है कि उनकी निगाहें अब अफगानी महिलाओं और कम उम्र की लड़कियों पर हैं और वो उन्हें सेक्स गुलाम (sex slaves) बनाने के अभियान में जुटे हैं। तालिबानी लोगों के घर-घर जाकर महिलाओं और लड़कियों की तलाश कर रहे हैं, लड़कियों और महिलाओं के मिलने पर उन्हें सेक्स गुलाम बनाया जा रहा है।

तालिबानियों ने इमामों से लड़कियों की लिस्ट मंगवाई है

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तालिबानियों ने इमामों से लड़कियों की लिस्ट मंगवाई है इस लिस्ट में उन सभी लड़कियों का नाम लिखने के लिए कहा गया है जिनकी उम्र 15 साल से ज्यादा है, वहीं ये भी कहा है कि 45 साल से कम उम्र की विधवाओं की एक सूची बनाई जाए ताकि महिलाओं को अपने लड़कों को सौंपा जा सके। वहीं रिपोर्ट्स में सामने आया है कि तालिबान जोर-जबरदस्ती और किडनैपिंग के सहारे अफगानिस्तान की महिलाओं को उठा रहे हैं ताकी उन्हें सेक्स गुलाम बनाकर तालिबानी लड़ाकों को सौंपा जा सके इसके साथ ही तालिबान ने महिलाओं के लिए भी अलग नियम बना दिए हैं, जिससे बंदिशें ज्यादा सख्त हो गई हैं।

End of Article