Shinzo Abe : शिंजो आबे के हत्यारे का खुलासा, यूट्यूब पर सीखा था हथियार बनाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 01:58 PM IST

Shinzo Abe Murder : रिपोर्टों के मुताबिक आबे की हत्या के बाद पुलिस ने यामीगामा के घर की तलाशी ली है। समझा जाता है कि उसके घर से भी कई देसी हथियार बरामद हुए। इसी तरह के एक देसी हथियार से आबे की हत्या हुई।

Shinzo Abe : शिंजो आबे के हत्यारे का खुलासा, यूट्यूब पर सीखा था हथियार बनाना
Photo Credit: ANI

Shinzo Abe's shooter : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हत्यारा तेत्सुया यामीगामा ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार बनाना सीखा था। यामीगामा से पूछताछ कर रहे अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनसे घर में बनाए गए एक हथियार का परीक्षण एक धार्मिक समूह से जुड़े जगह पर किया था। इस धार्मिक समूह के खिलाफ उसके मन में भावनाएं थीं। यामीगामा का कहना है कि उसकी मां ने इस धार्मिक समूह को भारी मात्रा में दान दिया था। यामीगामा का मानना है कि इस धार्मिक समूह से आबे भी जुड़े हुए थे। 

पुलिस ने यामीगामा के घर की तलाशी ली
रिपोर्टों के मुताबिक आबे की हत्या के बाद पुलिस ने यामीगामा के घर की तलाशी ली है। समझा जाता है कि उसके घर से भी कई देसी हथियार बरामद हुए। इसी तरह के एक देसी हथियार से आबे की हत्या हुई। रिपोर्टे के अनुसार नारा प्रांत की पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि हमला करने से पहले संदिग्ध ने हथियार बनाने के लिए कई बार यूट्यूब पर वीडियो देखा। 

हथियार बनाने में मेटल पाइप का इस्तेमाल
आबे की हत्या के लिए यामीगामा ने जो हथियार बनाया था उससे एक समय में छह तरफ फायर हो सकता था। इस  हथियार को दो मेटल पाइप को एक साथ मिलाकर टेप के साथ तैयार किया गया था। इसके दोनों बैरल से फायरिंग हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि यह हथियार एक शॉटगन की तरह है। सूत्रों का कहना है कि यामीगामा की कार से लकड़ी के बने कई बोर्ड मिले। ये बोर्ड एक स्क्वॉयर मीटर के हैं। इन पर छेद मिले। समझा जाता है कि यामीगामा इन बोर्डों पर अपने इस हथियार का टेस्ट किया। 

शिंजो आबे की जीवन यात्रा: स्टील कंपनी में काम करने से लेकर जापान के प्रधानमंत्री तक


हत्यारे ने बम बनाने का भी प्रयास किया था-पुलिस
जापान टाइम्स का कहना है कि उसने बम बनाने का भी प्रयास किया था लेकिन इस तरह का हथियार बनाने के लिए वह कई बार 'ट्रायल एंड एरर' की प्रक्रिया से गुजरा। बता दें कि यामीगामा ने गत शुक्रवार को आबे को गोली मार दी। उसने आबे पर दो गोली चलाई। इनमें से एक गोली आबे के गर्दन पर लगी। डॉक्टरों ने पूर्व पीएम को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके। नारा प्रांत में अपनी पार्टी के लिए आबे सड़क पर भाषण दे रहे थे, इसी दौरान यामीगामा ने पीछे से उन्हें गोली मार दी।    

End of Article