Vienna shooting: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में गोलीबारी, कम से कम 2 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 3, 2020, 10:53 AM IST

वियना पुलिस विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, 'वियना शहर के आंतरिक इलाके में पुलिस का एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और उनका अभियान चल रहा है।

Vienna shooting: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में गोलीबारी, कम से कम 2 लोगों की मौत
Photo Credit: ANI

वियना : ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में सोमवार रात गोलीबारी की एक घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में स्पुतनिक के हवाले से कहा गया है कि पुलिस की कार्रवाई में एक हमलावर मारा गया है। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। वियना पुलिस विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, 'वियना शहर के आंतरिक इलाके में पुलिस का एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और उनका अभियान चल रहा है। हम आपको इस घटना के बारे में बताते रहेंगे।' स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि गली में करीब 50 राउंड गोलीबारी की गई। हमलावरों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।  

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री का कहना है कि एक हमलावर अभी फरार है। गृह मंत्री ने लोगों से शहर के मध्य भाग में न जाने की अपील की है।

रिपोर्टों के मुताबिक हमलावरों ने छह अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की। एक संदिग्ध हमलावर मारा गया है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें