आम से अधिक होती है खास की उम्र? रिसर्च में खुलासा- जिस आबादी का नेतृत्व करते हैं नेता, उससे अधिक जीते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 07:02 PM IST

अधिकांश मुल्कों में 45 साल की आयु में नेताओं की शेष जीवन प्रत्याशा लगभग 40 साल है। वैसे, सभी देशों में आम जनता की जीवन प्रत्याशा कम और अधिक अलग है।

आम से अधिक होती है खास की उम्र? रिसर्च में खुलासा- जिस आबादी का नेतृत्व करते हैं नेता, उससे अधिक जीते हैं
Photo Credit: BCCL

राजनेता आम तौर पर उस आबादी से अधिक समय तक जीवित रहते हैं, जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। यह बात हाल ही में एक नई रिसर्च में सामने आई है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के फिलिप क्लार्क और लॉरेंस रूपे व ट्रांस-डाय के इस नए शोध के बवाले से यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के सीनियर रिसर्च फेलो ने बताया है कि हाल की इस स्टडी में नेताओं और जनता के बीच मृत्यु दर में अंतर की जांच की गई थी। इस दौरान पाया गया कि नेता उस लोगों से ज्यादा जीते हैं, जिनकी वे नुमाइंदगी करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड, यूके और यूएस सरीखे 11 अधिक आय वाले मुल्कों के डेटा के आधार पर यह विश्लेषण अब तक का सबसे व्यापक है। इससे पहले, स्वास्थ्य असमानताओं में लॉन्ग टर्म ट्रेंड्स (दीर्घकालिक रुझानों) पर नज़र रखने वाले समान अध्ययनों ने स्वीडन और नीदरलैंड जैसे कुछ ही देशों पर ध्यान केंद्रित किया है।

यह अध्ययन 57,000 से अधिक नेताओं पर आधारित था, जो ऐतिहासिक डेटा का इस्तेमाल करते थे और जो कुछ मामलों में दो सदियों पहले के थे। असमानताओं को मापने के लिए आम जनता के लिए प्रत्येक राजनेता को उनके देश, उम्र और लिंग से मृत्यु दर के आंकड़ों के अनुसार मिलान किया गया।
फिर हर साल मरने वाले नेताओं की संख्या की तुलना जनसंख्या मृत्यु दर के आधार पर अपेक्षित संख्या से की गई। राजनेताओं और जनता के बीच 45 साल की आयु में बची जीवन जीने की संभावना (जीवन प्रत्याशा) के अंतर की गणना की गई (जो कि औसतन, राजनेता पहली बार कार्यालय के लिए चुने जाते हैं)।

लगभग सभी देशों के लिए नेताओं की मृत्यु 19वीं सदी के अंत और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में सामान्य आबादी के समान थी, पर 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध के दौरान नेताओं के जीवन काल में अधिक तेजी से वृद्धि हुई, जिसका मतलब है कि जिन देशों में हमने अध्ययन किया, वे सामान्य जनसंख्या से अधिक समय तक जीवित रहे। 

अधिकांश मुल्कों में 45 साल की आयु में नेताओं की शेष जीवन प्रत्याशा लगभग 40 साल है। वैसे, सभी देशों में आम जनता की जीवन प्रत्याशा कम और अधिक अलग है (अमेरिका में 34.5 वर्ष से लेकर ऑस्ट्रेलिया में 37.8 वर्ष तक)। मौजूदा समय में नेता जनता की तुलना में तीन से सात साल अधिक जीने की उम्मीद कर सकते हैं।

End of Article