नई दिल्ली: हिंद- प्रशांत व्यापार व्यापार समझौते के तहत अमेरिका, जापान और भारत की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हिस्सा लिया, पीएम मोदी ने कहा, भारत एक समावेशी और लचीले 'इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल' के निर्माण के लिए आप सभी के साथ काम करेगा। हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता होनी चाहिए।
भारत ने सोमवार को टोक्यो में एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की और सतत विकास, शांति व समृद्धता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भागीदारों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने का सुझाव दिया।
पीएम मोदी ने जापान में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया, पढ़ें क्या कुछ कहा-
पीएम मोदी ने जापानी भाषा में ट्वीट किया
पीएम ने काह- मैंने टोक्यो में व्यावसायिक अधिकारियों के साथ बातचीत क, हम नवाचार से लेकर निवेश, प्रौद्योगिकी से लेकर वस्त्र, सुधार से लेकर स्टार्ट-अप तक कई विषयों पर बात करने में सक्षम थे, मैंने भारत के लिए उत्साह और भारत में युवाओं की उद्यमशीलता शक्ति को महसूस किया।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में जापानी व्यापार जगत के नेताओं के साथ एक राउंड टेबल मीटिंग में हिस्सा लिया। प्रधान मंत्री मोदी ने 30 से अधिक जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की। व्यापार करने में आसानी में सुधार के लिए भारत द्वारा किए गए हालिया सुधारों के बारे में जापानी व्यापार जगत के नेताओं को अवगत कराया, और उन्हें 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के लिए आमंत्रित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी कपड़ों के ब्रांड यूनीक्लो के सीईओ से की मुलाकात
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, 'भारत के कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनीक्लो की पितृ कंपनी फास्ट रिटेलिंग के सीईओ तदाशी यानाई से मुलाकात की।' उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने 'भारत में यूनीक्लो की बढ़ती उपस्थिति और पीएलआई योजना के तहत भारत में कपड़ा निर्माण के लिए निवेश के अवसरों पर चर्चा की।'
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'जहां यानाई ने भारत के लोगों के उद्यमशीलता की सराहना की, वहीं मोदी ने उनसे कपड़ा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए पीएम-मित्र योजना में भाग लेने को कहा।' प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम-मित्र) पार्क योजना का मकसद केंद्र और राज्य सरकार के स्वामित्व वाली एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के जरिए टेक्सटाइल पार्क का विकास करना है।

