Romantic Viral Video: पाकिस्तान के सांसद आमिर लियाकत और उनकी नवेली दुल्हन सईदा का रोमांटिक वीडियो आया सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 05:15 PM IST

Aamir Liaquat Syeda Dania Romantic video: पाकिस्तान के चर्चित सांसद आमिर लियाकत और उनकी नई नवेली दुल्हन सईदा का रोमांटिक वीडियो सामने आया है जो खासा वायरल हो रहा है।

Romantic Viral Video: पाकिस्तान के सांसद आमिर लियाकत और उनकी नवेली दुल्हन सईदा का रोमांटिक वीडियो आया सामने

Aamir Liaquat Syeda Dania Viral Video: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी तमाम तरीके के वाकये सामने आते रहते हैं वैसे आजकल वहां के फेमस सांसद आमिर लियाकत हुसैन जो करीब 49 साल के हैं और उनकी 18 साल पत्नी सईदा दानिया (Syeda Dania ) की शादी की चर्चा आजकल चारों तरफ हो रही है।

गौर हो कि सांसद आमिर लियाकत हुसैन की ये तीसरी शादी है और इस दफा उन्होंने 18 साल की सईदा दानिया को अपनी शरीके-हयात बनाया है, ये निकाह खासी सुर्खियां बटोर रहा है।

बात करें आमिर की पत्नी सईदा की खूबसूरती की तो उसका कोई जवाब नहीं वो इंतहा ही खूबसूरत हैं, खास बात ये कि ये कपल  बॉलीवुड के गानों के दीवाने हैं और ये बात उनकी तमाम पोस्टों से सामने आती रहती है, अभी उनका एक वीडियो जो खासा वायरल हो रहा है उसे आप भी देख लें-

इस वीडियो में आमिर और सईदा बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं और पीछे एक बॉलीवुड का गाना सुनाई दे रहा है, सांसद आमिर के 18 वर्षीय सईदा दानिया से तीसरी शादी करने के बाद हर तरफ दोनों की शादी के ही चर्चे हैं।

अपने से 31 साल छोटी लड़की संग निकाह रचा सुर्खियों में हैं पाक सांसद आमिर लियाकत

इमरान खान की पार्टी के सांसद हैं, आम‍िर लियाकत, जिनकी उम्र तकरीबन 49 साल है उन्‍होंने बुधवार को सईदा दानिया शाह से निकाह किया, जो महज 18 साल की हैं। वह पंजाब के लोधरन में एक सम्‍मानित परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। सईदा के साथ अपने निकाह की जानकारी खुद आमिर ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरि‍ये दी थी और तस्‍वीर भी शेयर की थी। साथ ही यह भी लिखा कि 'बुरे समय को अभी-अभी उन्‍होंने पीछे छोड़ा है। वो गलत फैसला था।'

वीडियो साभार-Faizullah Khan@FaizullahSwati_Twitter

End of Article