अगले SCO की अध्यक्षता भारत के पास जाने से दुखी नजर आए पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 06:17 PM IST

उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन हुआ। इसमें भारत, पाकिस्तान समेत आठ देशों ने हिस्सा लिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि SCO की अध्यक्षता अब भारत के पास जा चुकी है। पाकिस्तान इसमें भाग लेगा या नहीं अभी तय नहीं है।

अगले SCO की अध्यक्षता भारत के पास जाने से दुखी नजर आए पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, कही ये बात

उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि SCO की अध्यक्षता अब भारत के पास जा चुकी है। अगले SCO शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान की भागीदारी पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। यह कहते हुए उनके चेहरे पर मायूसी नजर आ रही थी। पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पर बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि हमने भारत से मदद नहीं मांगी है। हम अपने लोगों की मदद कर रहे हैं और कई लोग पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।  

उन्होंने पारगमन व्यापार (transit trade) के मुद्दे पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान के पीएम और भारतीय पीएम ने इस मुद्दे पर एक-दूसरे का खंडन किया है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान FATF की सूची से बाहर हो जाएगा। हम आतंकवाद से निपटना चाहते हैं। यह FATF की वजह से नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोगों के लिए और हमारे अपने संकल्प के कारण भी हमारी प्राथमिकता है।

एससीओ की शुरुआत जून 2001 में शंघाई में हुई और इसके 8 पूर्ण सदस्य हैं, जिनमें इसके छह संस्थापक सदस्य चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान इसमें वर्ष 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए।

End of Article