Kim Jong Un: वो झपकी पर दे देता है मौत की सजा...अपने ही फूफा को डाल दिया था कुत्तों के सामने; वो तानाशाह जिससे अमेरिका भी डरता है!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 09:59 PM IST

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने फिर से अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि उनका देश परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रमों को कभी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इन्हीं परमाणु हथियारों से जवाब दिया जाएगा।

Kim Jong Un: वो झपकी पर दे देता है मौत की सजा...अपने ही फूफा को डाल दिया था कुत्तों के सामने; वो तानाशाह जिससे अमेरिका भी डरता है!
Photo Credit: AP

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह की कहानी बड़ी अजीब और खौफनाक है। ये इतना खतरनाक है कि अमेरिका तक इससे डरता है। ये उत्तर कोरिया के दुश्मनों के साथ-साथ अपने देश के लिए भी उतना ही खतरनाक हैं। उन्होंने ऐसे फैसले लिए हैं, जिसे जानकर कोई भी दहल जाए। सजा के लिए यह तानाशाह अजीब तरह के रास्ते को अपनाता है, कभी तोप के मुंह में बंधवाकर उड़ा देता है, तो कभी मछलियों के सामाने जिंदा फेंक देता है। एक बार तो अपने ही फूफा को शिकारी कुत्तों के सामने फेंकवा दिया था।

कौन हैं किम जोंग उन

उत्तर कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग इल के तीन बेटों में सबसे छोटे, किम जोंग-उन का अधिकांश जीवन एक रहस्य है। जब उनके पिता, किम जोंग इल की 2011 में मृत्यु हो गई, तो उन्हें अपने पिता की गद्दी मिली और वो नॉर्थ कोरिया के शासक बन गए। इनके बारे में कहा जाता है कि इन्होंने अपने दादा की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

खौफनाक सजा देने की सनक

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर बनने के बाद किम जोंग ने कई फैसले लिए। हेयर कटिंग से लेकर पहनावे तक को तय कर दिया। इन सबके बीच अपने दुश्मनों की खौफनाक सजा देने की सनक ने उन्हें और डरावना बना दिया। कहा जाता है किम के राज में हर गलती की सजा फिक्स है। वो दुश्मनों को माफी नही ंक्रूर मौत देता है।

फूफा को सजा ए मौत

एक बार एक कार्यक्रम के दौरान किम के रक्षा प्रमुख थके हुए थे और उन्होंने झपकी ले ली। ये देखते ही किम गुस्से से भर गए और उन्हें एंटी एयरक्राफ्ट गन से उड़वा दिया। एक अन्य मामले में गद्दारी के शक में अपने एक जनरल को मछलियों के सामने जिंदा फेंकवा दिया था। जनरल की लाश भी नहीं मिली थी, सब मछलियां खा गईं थीं। और तो और अपने ही फूफा को 120 शिकारी कुत्तों को सामने डालवा दिया था। इसके बाद अपनी फूआ को भी जहर देकर मरवा दिया था।

बनाया परमाणु बम 

अब आते हैं उस बात पर जिससे अमेरिका भी डरता है। किम जोन उन का दावा कि उन्होंने परमाणु बम बना लिया है। अगर अमेरिका कुछ करने की सोचेगा तो उसे परमाणु हमले का वार झेलना पड़ेगा। उत्तर कोरिया कई बार परमाणु परीक्षण कर चुका है। 

End of Article