यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ दुनिया भर में फूटा लोगों का गुस्सा, पुतिन के होम टाउन में भी प्रदर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 09:13 AM IST

Protests against Rusian invasion : लंदन में गुरुवार को डाउनिंग स्ट्र्रीप पर सैकड़ों लोग विरोध-प्रदर्सन में शरीक हुए। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर यूक्रेन के नागरिक थे। ये नागरिक अपने देश के बुरे हालात देखकर रो रहे थे।

यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ दुनिया भर में फूटा लोगों का गुस्सा, पुतिन के होम टाउन में भी प्रदर्शन
Photo Credit: AP

Protests against Rusian invasion : यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि रूस के हमले में पहले दिन 137 लोगों कीमौत हुई है। जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि रूस के साथ लड़ाई में उनके देश को 'मझधार' में छोड़ दिया गया है। इस बीच, यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ टोक्यो से लेकर वाशिंगटन तक प्रदर्शन हुए हैं। यहां तक कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गृह नगर सेंट पीट्सबर्ग में भी प्रदर्शन हुए हैं। यहां प्रदर्शन में शामिल लोगों को सुरक्षाबलों ने बलपूर्वक हटाया। 

गुरुवार तड़के रूसी बलों ने यूक्रेन पर धावा बोल दिया। यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाकर बमबारी हुई और मिसाइलें दागी गईं। रूस के इस हमले के खिलाफ दुनिया भर में लोगों के बीच गुस्सा देखा जा रहा है। यूक्रेन के समर्थन में लोग सामने आए हैं और रूसी हमलों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया है। ये विरोध प्रदर्शन टोक्यो, तेल अवीव, न्यूयॉर्क, सेंट पीट्सबर्ग सहित दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हुए हैं। 

Protest against Russia

रूसी हमलों के खिलाफ अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में लोग सड़क पर उतरे। लोगों के हाथों में यूक्रेन का झंडा था जिस पर लिखा था 'रूस की आक्रामकता को रोकें!'

Protest against Russia

लंदन में गुरुवार को डाउनिंग स्ट्र्रीप पर सैकड़ों लोग विरोध-प्रदर्सन में शरीक हुए। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर यूक्रेन के नागरिक थे। ये नागरिक अपने देश के बुरे हालात देखकर रो रहे थे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'हमें मदद की जरूरत है। हमें चाहिए कि कोई हमारी कोई मदद करे। यूक्रेन बहुत छोटा देश है और दबाव बहुत बड़ा है।'

पेरिस में प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा कि उसका मानना है कि यह पूरी दुनिया के लिए संकट का समय है। 

Protest against Russia

मेड्रिड में रूसी दूतावास के सामने आयोजित प्रदर्शन में ऑस्कर विजेता स्पैनिश एक्टर जैवियर बारडेम भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह हमला यूक्रेन के संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। 

रूस-यूक्रेन जंग में अमेरिका के साथ भारत है या नहीं, जो बाइडेन बोले- बातचीत अभी जारी

मैनहटन के टाइम्स स्क्वॉयर पर भी यूक्रेन का विशाल झंडा लहराया गया। यहां हुए प्रदर्शन में सकड़ों लोग शामिल हुए। 

Protest against Russia

यूक्रेन पर हमला करने के पुतिन के फैसले का विरोध रूस के कई शहरों में हुआ है। मास्को, सेंट पीट्सबर्ग, येकतेरिनबर्ग में लोग सड़कों पर आए और 'युद्ध नहीं' के नारे लगाए। इन जगहों पर प्रदर्शन में शामिल लोगों को हिरासत में भी लिया गया। तास न्यूज एजेंसी के मुताबिक केवल मास्को में करीब 600 लोगों को गिरफ्तार किया गया।  

End of Article