Pakistan: इमरान खान की पार्टी के ही सांसद आमिर लियाकत बोले- ये सारा खेल जनरल कमर जावेद बाजवा को हटाने के लिए खेला गया-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 11:15 PM IST

Imran Khan plotted to Remove General Bajwa:इमरान खान की ही पार्टी के सांसद आमिर लियाकत खान ने एक वीडियो शेयर कर अपनी भड़ास इमरान खान के खिलाफ निकाली है।

Pakistan: इमरान खान की पार्टी के ही सांसद आमिर लियाकत बोले- ये सारा खेल जनरल कमर जावेद बाजवा को हटाने के लिए खेला गया-VIDEO
Photo Credit: Twitter

Pakistan Political Crisis Update: पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहराया हुआ है और वहां पर कुछ कुछ समय बाद नए-नए अपडेट सामने आ रहे है जहां विपक्षी दल इमरान खान पर बुरी तरह से हमलावर हैं वहीं उनकी अपनी पार्टी के सांसद भी पीछे नहीं अब इमरान खान की पार्टी के सदस्य आमिर लियाकत ने एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी है।

इस वीडियो में आमिर लियाकत कहते हैं,  इमरान खान ने मुझसे कहा था कि वह जनरल बाजवा को हटाना चाहते हैं, सेना के रैंकों के भीतर जनरल बाजवा के खिलाफ विद्रोह करने के लिए इमरान खान चिंतित थे!

वहीं सांसद आमिर लियाकत खान ने दावा किया है कि जिस चिट्ठी को इमरान लहरा रहे थे वो फर्जी है, लियाकत ने ये भी कहा कि ये सारा खेल जनरल कमर जावेद बाजवा को हटाने के लिए खेला गया है।आमिर लियाकत ने इस घटनाक्रम के बाद ही इस्तीफा दे दिया था।

हाल ही में सांसद आमिर लियाकत ने रचाई थी 18 साल की लड़की संग शादी

इसी साल फरवरी में पाकिस्तान के फेमस सांसद आमिर लियाकत हुसैन जो करीब 49 साल के हैं और उनकी 18 साल पत्नी सईदा दानिया (Syeda Dania) की शादी की चर्चा आजकल चारों तरफ हो रही थी।गौर हो कि सांसद आमिर लियाकत हुसैन की ये तीसरी शादी है और इस दफा उन्होंने 18 साल की सईदा दानिया को अपनी शरीके-हयात बनाया था।

आमिर की पत्नी सईदा की खूबसूरती की बात करें तो उसका कोई जवाब नहीं वो इंतहा ही खूबसूरत हैं, खास बात ये कि ये कपल  बॉलीवुड के गानों के दीवाने हैं और ये बात उनकी तमाम पोस्टों से सामने आती रहती है।

End of Article