Shri Krishna Janmashtami 2022: कान्हा के दरबार पहुंचे ब्रिटिश PM पद के दावेदार ऋषि सुनक, कहा- हिन्दुओं का लोकप्रिय त्योहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 12:02 PM IST

Shri Krishna Janmashtami 2022: ब्रिटिश पीएम पद के दावेदार ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन करने के लिए एक कृष्ण मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

Shri Krishna Janmashtami 2022: कान्हा के दरबार पहुंचे ब्रिटिश PM पद के दावेदार ऋषि सुनक, कहा- हिन्दुओं का लोकप्रिय त्योहार
Photo Credit: Twitter

Shri Krishna Janmashtami 2022: शुक्रवार को पूरे देश और दुनिया में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। कृष्णभक्त अपने कान्हा की भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं। ब्रिटिश पीएम पद के दावेदार ऋषि सुनक भी कान्हा की भक्ति भी लीन दिखे।

जन्माष्टमी के अवसर पर भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ इंग्लैड स्थित एक कृष्ण मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी फोटो भी पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि यह हिन्दुओं का लोकप्रिय त्योहार है। 

ऋषि सुनक ने लिखा- "आज मैं अपनी पत्नी अक्षता के साथ भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में जन्माष्टमी मनाने गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन हिन्दुओं का लोकप्रिय त्योहार है"। 

दिसंबर 2019 में, सुनक ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य के रूप में जब शपथ ली थी, तब उनके हाथों में भगवद गीता भी देखा गया था। इसके बाद जब ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी की बात आई तो ऋषि सुनक का नाम प्रमुखता से सामने आने लगा। जिसके बाद ऋषि सुनक कई प्रमुख दावेदारों को पछाड़ते हुए मुख्य दो दावेदारों में पहुंच गए। जहां उनकी लड़ाई लिज ट्रस से है। जहां अब वो पिछड़ते दिख रहे हैं। शुरूआती दावेदारों में आठ कैंडिडेट थे, जो अब सिर्फ दो रह गए हैं।

एक नए सर्वे के अनुसार, ऋषि सुनक लिज ट्रस से 32 प्रतिशत वोटों से पीछे चल रहे हैं। कंंजरवेटिव पार्टी की वेबसाइट पर हुई वोटिंग में 60 प्रतिशत वोट ट्रस को और 28 प्रतिशत वोट सुनक को मिले हैं। इस प्रक्रिया में कंजरवेटिव पार्टी के करीब दो लाख सदस्य भाग लेंगे। जिसके बाद  5 सितंबर को, कंजर्वेटिव पार्टी अपने अगले नेता की घोषणा करेगी, जो पीएम पद पर बोरिस जॉनसन की जगह लेंगे। 

बता दें कि ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं। दोनों पढ़ाई के दौरान अमेरिका के एक कॉलेज में मिले थे और उसके बाद उन्होंने शादी कर ली। सुनक भी भारतीय मूल के हैं, उनके पैरेंट्स पंजाब के रहने वाले थे। जो ब्रिटेन में जाकर बस गए थे।

End of Article