जिस F-16 को अभिनंदन ने चटाई थी धूल, उस 'खटारा' के लिए पाक को US देगा 3580 करोड़; फिर भी भारत के सामने रहेगा 'बौना'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 07:47 PM IST

F-16 Fighter Jet: ट्रंप के दौर में पाकिस्तान को किसी भी तरह कि रक्षा और सुरक्षा सहायता नहीं मिलती थी। ट्रंप ने रोक दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई में भागीदार नहीं था।

जिस F-16 को अभिनंदन ने चटाई थी धूल, उस 'खटारा' के लिए पाक को US देगा 3580 करोड़; फिर भी भारत के सामने रहेगा 'बौना'
Photo Credit: PTI

F-16 Fighter Jet: अमेरिका में बाइडन की सरकार आने के बाद से पाकिस्तान को पहली राहत मिली है। पाकिस्तान के खटारा हो चुके F-16 फ्लीट के लिए कई सालों बाद अमेरिका से करोड़ों डॉलर की मदद मिली है। अमेरिका ने 450 मिलियन डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। इन पैसों से पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड किया जाएगा।

कब मिला था पाकिस्तान को F-16

पाकिस्तान को ये F-16 1980 के दशक में पाकिस्तान से मिलने शुरू हुए थे। तब तक पाकिस्तान भारत से दो युद्ध हार चुका था। तब पाकिस्तान पर अमेरिका कुछ ज्यादा ही मेहरबान था। उस समय F-16 अमेरिका का सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान था। पाकिस्तान को ये विमान कई शर्तों के साथ अमेरिका से मिला था। इस समय पाक के पास कुल 75 एफ-16 हैं। 

हो चुका है खटारा 

ट्रंप प्रशासन ने जब पाकिस्तान को पैसा देना बंद कर दिया तो इन जहाजों का रख रखाव में कमी आने लगी। यह अपग्रेड नहीं हुआ, जिसकी वजह से यह अपनी क्षमता खोने लगा था। अगर पाक को यह मदद नहीं मिलती तो उसका ये पूरा फ्लीट पूरी तरह से खटारा हो जाता। 

अब कितना होगा अपग्रेड

पेंटागन की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) के अनुसार F-16 अपग्रेड पैकेज के तहत इसका इंजन अपग्रेड किया जाएगा।सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (EW) क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईडब्ल्यू पॉड्स, रडार क्षमता समेत अन्य विविध वर्गीकृत और अवर्गीकृत ऑन-बोर्ड फाइटर सॉफ़्टवेयर को भी अपग्रेड किया जाएगा।

भारत के लिए कितना खतरनाक

एफ-16 को अपग्रेड करने के बाद यह भारत के लिए चुनौतीपूर्ण तो होगा, लेकिन उससे कोई ज्यादा खतरा नहीं होगा। जब अभिनंदन मिग-12 से इसे मारकर गिरा सकते हैं तो इस समय भारत के पास तो रफाल जैसा विमान है। भारत के पास सुखोई 30 है। तो इस लिहाज से देखा जाए तो भारत को इस अपग्रेड से कोई समस्या नहीं होने वाली है। लेकिन अमेरिका ने जिस तरह से आतंकवाद के नाम पर पाकिस्तान को फिर से सहयोग देना शुरू किया है वो चिंता करने वाली बात जरूर है।

End of Article