दुनिया

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा टला, टेक ऑफ करते ही विमान के इंजन से निकला धुआं-चिंगारी, हुई आपात लैंडिंग

अमेरिकन एरलाइन ने अपने एक बयान में कहा कि उसकी फ्लाइट संख्या 1665 ने उड़ान भरी थी लेकिन टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। आपात लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्लेन के इंजन से काला धुंआ और विमान के दाएं इंजन से चिंगारी निकलते देखा गया।

Image

अमेरिकन विमान के इंजन से निकला धुंआ।

American Airlines plane emergency landing : अमेरिका में बुधवार को एक यात्री विमान के इंजन से धुआं और चिंगारी निकलने के बाद उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। अमेरिकन एरलाइन ने अपने एक बयान में कहा कि उसकी फ्लाइट संख्या 1665 ने उड़ान भरी थी लेकिन टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। आपात लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्लेन के इंजन से काला धुआं और विमान के दाएं इंजन से चिंगारी निकलते देखा गया।

विमान में 153 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे

रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी उड्डयन निगरानी संस्था फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 1665 ने बुधवार सुबह 8:11 बजे (स्थानीय समयानुसार) लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उत्तरी कैरोलिना के शार्लेट डगलस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। हालांकि, यह फ्लाइट सुबह लगभग 8:20 बजे फिर से लास वेगास एयरपोर्ट लौट आई। एयरलाइन ने बताया कि घटना के समय विमान में 153 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। यह विमान एयरबस A321 था, जिसे उचित जांच के लिए सेवा से बाहर कर दिया गया है। FAA ने कहा है कि वह इस घटना की जांच करेगा।

विमान के बाएं इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया

एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि टेकऑफ के बाद विमान के बाएं इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दे रही हैं, जब वह हवा में थी। हालांकि, अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो में इंजन से धुआं और आग दिखाई देने के बावजूद, जब फ्लाइट लास वेगास वापस लौटी तो एयरलाइन के मैकेनिक्स को विमान की जांच में आग के कोई प्रमाण नहीं मिले।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article