दुनिया

Video: ट्रंप की इंटरनेशनल फजीहत! इस छोटे से देश के PM ने भरी महफिल में उड़ाया मजाक; मैक्रों सहित इन नेताओं की निकली हंसी

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने फ्रांस के राष्ट्रपति के सामने ट्रंप का मजाक उड़ाया। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ​एक गलती को अल्बानियाई प्रधानमंत्री ने उनका मजाक उड़ाया। एडी रामा की बातें सुनकर इमैनुएल मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

Image

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने ट्रंप का उड़ाया मजाक।(फोटो सोर्स: nexta tv x handle)

Photo : Twitter

Albania PM Edi Rama Joke On Trump: एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खुद को दुनिया का सबसे बड़ा 'पीसमेकर' यानी शांतिदूत बुलाते हैं। वहीं, दूसरी ओर दुनिया के नेता उनका अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने फ्रांस के राष्ट्रपति के सामने ट्रंप का मजाक उड़ाया।

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक गलती को अल्बानियाई प्रधानमंत्री ने उनका मजाक उड़ाया। एडी रामा की बातें सुनकर इमैनुएल मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रामा ने कहा, "आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए... क्योंकि आपने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अल्बानिया और अज़रबैजान के बीच किए गए शांति समझौते पर हमें बधाई नहीं दी।" इसके बाद तीनों नेता जोर से हंस पड़े।"

बार-बार गलती कर रहे ट्रंप

तीनों नेताओं के बीच इस मजाक का संबंध ट्रंप के गलत बयानों से था। राष्ट्रपति ट्रंप लगातार दो देशों के बीच सुलह कराने की क्रेडिट लेते आए हैं। ट्रंप ने अजरबैजान और अल्बानिया के बीच युद्ध विराम कराने का क्रेडिट लिया है। हालांकि, अजरबैजान का अल्बानिया के साथ युद्ध हुआ ही नहीं है। दरअसल, संघर्ष आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहा था।

पिछले साल ट्रंप ने एक इंटरव्यू में एक और युद्ध समाप्त करवाने की क्रेडिट लेते हुए गलती से आर्मेनिया की जगह अल्बानिया का नाम ले लिया था।

कुछ दिनों पहले भी ट्रंप से एक बड़ी गलती हो गई थी। वो वर्ल्ड मैप को लेकर उलझन में फंस गए और उन्होंने कंबोडिया और आर्मेनिया के बीच युद्ध समाप्त कराने का दावा किया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!