दुनिया

'बिल्कुल, बिना किसी हिचकिचाहट के जरूरत पड़ी तो ईरान पर फिर बरसाएंगे बम... सीनेट में बोले ट्रंप

Donald Trump: इजरायल और ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमला किया था। परमाणु स्थलों पर हमला किए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप विपक्षी नेताओं के सवालों के घेरे पर हैं। ये मुद्दा अब सीनेट तक पहुंच गया है। यहां से ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेताया है।

Image

ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Donald Trump: ईरान के खिलाफ आगे और कोई कार्रवाई करने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रोकने के डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का प्रयास शुक्रवार को संसद के उच्च सदन सीनेट में खारिज हो गया। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने संसद में प्रस्ताव पेश किए जाने का विरोध किया। सीनेट सदस्य टिम केन के इस प्रस्ताव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ट्रंप को ईरान के खिलाफ आगे कभी सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले संसद की मंजूरी लेनी होगी।

ईरान बन गया है खतरा : रिपब्लिकन

यह पूछे जाने पर अगर उन्हें जरूरी लगा है तो क्या वह फिर से ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करेंगे तो ट्रंप ने कहा कि बिल्कुल, बिना किसी हिचकिचाहट के। प्रस्ताव के पारित होने को दूर की कौड़ी माना जा रहा था। रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में बहुमत प्राप्त है और 100 सदस्य सीनेट में उसके 53 सदस्य हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ईरान पर हमला करने के फैसले के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खड़े हैं। रिपब्लिकन पार्टी के अधिकतर सांसदों का कहना है कि ईरान एक आसन्न खतरा बन गया है, जिसके लिए ट्रंप की ओर से निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने संसद की मंजूरी लिये बिना पिछले सप्ताह के अंत में ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी करने के ट्रंप के निर्णय का समर्थन किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article