बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
‘थाई पोस्ट’ समाचार पत्र के अनुसार, मृतकों में चार सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। ओर टोर कोर मार्केट में हुई गोलीबारी में संदिग्ध की भी मौत हो गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार बाजार में गोलीबारी करने और बाद में खुदकुशी करने के बाद बंदूकधारी समेत छह लोग मारे गए।
पुलिस ने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमले का मकसद क्या था। सोशल मीडिया पर फूड मार्केट की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज सहित कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में लोग दुकान से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
(भाषा इनपुट के साथ)
