दुनिया

Nobel Prize 2022 in Economics: बैंकों पर काम के लिए 3 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल पुरस्कार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:05 PM IST

Nobel Prize 2022 in Economics: इस पुरस्कार के तहत एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग नौ लाख अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किया जाएगा। अन्य नोबेल पुरस्कारों के विपरीत, अर्थशास्त्र के पुरस्कार का उल्लेख अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत में नहीं था, बल्कि इस पुरस्कार की शुरुआत उनकी स्मृति में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने की थी। पहला विजेता 1969 में चुना गया था।

Image

अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को बैंकों पर उनके काम के लिए मिला नोबेल पुरस्कार।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. 3 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल पुरस्कार
  2. बैंकों-आर्थिक संकट पर रिसर्च के लिए मिला नोबेल पुरस्कार
  3. बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को मिला नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2022 in Economics: अर्थशास्त्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को चुना गया है। उन्हें ‘‘बैंकों और वित्तीय संकट पर शोध’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज में नोबेल समिति ने सोमवार को बेन एस बर्नान्के (Ben S Bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas W Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip H Dybvig) को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।

3 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल पुरस्कार

बैंकों-आर्थिक संकट पर रिसर्च के लिए मिला नोबेल पुरस्कार

इस पुरस्कार के तहत एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग नौ लाख अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किया जाएगा। अन्य नोबेल पुरस्कारों के विपरीत, अर्थशास्त्र के पुरस्कार का उल्लेख अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत में नहीं था, बल्कि इस पुरस्कार की शुरुआत उनकी स्मृति में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने की थी। पहला विजेता 1969 में चुना गया था।

पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार डेविड कार्ड तथा जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इंबेन्स को दिया गया था। कार्ड को यह पुरस्कार न्यूनतम मजदूरी, आव्रजन और शिक्षा कैसे श्रम बाजार को प्रभावित करती है, इस संबंध में शोध के लिए दिया गया। एंग्रिस्ट और इंबेन्स को पुरस्कार उन विषयों पर अध्ययन के लिए दिया गया, जो पारंपरिक वैज्ञानिक तरीकों से स्पष्ट नहीं होते हैं।

End of Article