दुनिया

Pakistan: नींद से जागा बदहाल पाकिस्तान, पंजाब प्रांत से 22 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

Terrorist Arrest: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से 22 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकवाद-निरोधक विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों ने पंजाब में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची थी और वे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं हस्तियों को निशाना बनाना चाहते थे। पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ 19 मामले दर्ज किये हैं ।

Image

आतंकवादी गतिविधियां (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock

Terrorist Arrest: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने आईएसआईएस, टीटीपी और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के 22 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करने का शनिवार को दावा किया।

आतंकवाद-निरोधक विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, इस सप्ताह पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर पंजाब के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया तथा आईएसआईएस, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और लश्कर-ए-झांगवी (LeJ) के 22 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

कहां से गिरफ्तार हुए आतंकवादी?

उन्होंने बताया कि इन कथित आतंकवादियों को लाहौर, एटक, शेखपुरा, मुजफ्फरगढ़, ननकाना साहिब, बहावलपुर, डी जी खान, फैसलाबाद, मुल्तान, बहावलनगर और रावलिपंडी जैसे क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता के अनुसार, संदिग्धों के पास से कथित रूप से 1645 ग्राम विस्फोटक, तीन हथगोले, एक आईईडी बम, 12 डिटोनेटर, एक पिस्तौल और प्रतिबंधित साहित्य सामग्री बरामद की गयी।

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों ने पंजाब में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची थी और वे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं हस्तियों को निशाना बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ 19 मामले दर्ज किये हैं और उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!