दुनिया

ISI Agent Amir Hamza Killed: भारत के एक और दुश्मन का सफाया! Pakistan के खूंखार ISI एजेंट आमिर हमजा की हत्या

Pakistan ISI Agent Amir Hamza Killed: आईएसआई एजेंट और पाकिस्तान आर्मी के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Image

आईएसआई एजेंट आमिर हमजा की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

ISI Agent Amir Hamza Killed in Pakistan: पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का खात्मा कर दिया गया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आईएसआई एजेंट और पाकिस्तान आर्मी के रिटायर्ड ब्रिगेडियर आमिर हमला (Pakistan ISI Agent Amir Hamza) की हत्या कर दी गई है, उसे घेरकर गोलियों से भून दिया गया है जिससे उसकी मौत हो गई, कहते हैं कि आमिर हमजा भारतीय सेना पर हमले करवाता था अब उसका खात्मा हो गया है, आमिर हमजा को कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है।

आमिर हमजा की हत्या के पीछे किसके हाथ है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है पर उसकी मौत से पाकिस्तान में दहशत है पर माना जा रहा है कि भारत के एक और दुश्मन का सफाया हो गया।

आमिर हमजा ने जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर 2018 में करवाया था आतंकी हमला

बताते हैं कि साल 2018 में आमिर हमजा ने भारत के जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर साल 2018 में आतंकी हमला करवाया था जिसमें भारत के 6 जवान शहीद हो गए थे, अमीर हमजा पाकिस्तान की सेना का रिटायर्ड ब्रिगेडियर और आईएसआई का प्रमुख एजेंट था।

हमलावरों ने अचानक हमला कर मौत के घाट उतार दिया

अमीर हमजा पर बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया जिस वक्त उस पर हमला हुआ है उस वक्त उसकी पत्नी और बेटी भी साथ थीं बताते हैं कि वो दोनों भी घायल हो गए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article