दुनिया

नाइजीरिया में शादी, अंतिम संस्कार, अस्पतालों में सिलसिलेवार बम धमाके, 18 की मौत, महिला फिदायीनों पर शक

बोर्नो 15 साल के संघर्ष का केंद्र रहा है, जिसने हजारों लोगों की जान ले ली है और लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं। नाइजीरियाई सेना के अभियान के बावजूद आतंकवादी हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

Image

नाइजीरिया में आतंकी हमले

Photo : AP

Nigeria Bomb Attack: कई वर्षों से अशांत और मुस्लिम कट्टरपंथियों के हमले से जूझ रहा नाइजीरिया एक और बड़े हमले का शिकार हुआ है। देश की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख के अनुसार, नाइजीरिया के पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में शनिवार (स्थानीय समय) पर संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। ग्वोज़ा शहर में एक शादी, अंतिम संस्कार और अस्पताल को निशाना बनाकर किए गए हमले इस क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे इस्लामी विद्रोह के बीच हुए हैं।

बोर्नो में 15 साल से संघर्ष

बोर्नो 15 साल के संघर्ष का केंद्र रहा है, जिसने हजारों लोगों की जान ले ली है और लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं। हालांकि, नाइजीरियाई सेना ने आतंकवादी समूहों को कमजोर कर दिया है, लेकिन वे नागरिकों और सुरक्षा बलों पर घातक हमले करना जारी रख हुए हैं। बोर्नो राज्य लंबे समय से बोको हराम और उससे अलग हुए समूह इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) का गढ़ रहा है। ये उग्रवादी समूह विशाल ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी

बोर्नो राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख बार्किंडो सैदु ने मौतों की पुष्टि की, जिनमें बच्चे, वयस्क और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने चोटों की गंभीरता के बारे में भी विस्तार से बताया, जिसमें आंतरिक अंगों को नुकसान से लेकर खोपड़ी और दूसरे अंगों में फ्रैक्चर तक शामिल हैं। अभी तक किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारी जांच कर रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article