दुनिया

लोकसभा चुनाव से पहले हुई भारत-ब्रिटेन के बीच 14वें चरण की एफटीए वार्ता, जानिए FTA पर क्या कहा

Free trade Agreement: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 14वें चरण की बातचीत शुक्रवार को संपन्न हुई। अभी दोनों देशों के बीच व्यापार एक साल में 38.1 अरब पाउंड के करीब है। ब्रिटेन में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हमारा अनुमान है कि थोड़ी बहुत बातचीत हो सकती है लेकिन अगले चरण की बातचीत भारत में चुनाव के बाद ही होगी।

Image

भारत और ब्रिटेन के बीच FTA को लेकर हई 14 वें चरण की वार्ता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Free Trade Agreement: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर 14वें चरण की बातचीत शुक्रवार को संपन्न हुई। बातचीत की जानकारी रखने वाले ब्रिटेन के अधिकारियों के अनुसार, भारत में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर यह वार्ता संपन्न होनी अपेक्षित थी और अगले चरण की औपचारिक व्यापार वार्ता लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही शुरू हो सकती है। जनवरी 2022 में शुरू हुई एफटीए वार्ता का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार के लिए महत्वाकांक्षी नतीजे हासिल करना है।

अगले चरण की बातचीत लोकसभा चुनाओं के बाद होगी

पिछले महीने के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अभी दोनों देशों के बीच व्यापार एक साल में 38.1 अरब पाउंड के करीब है। ब्रिटेन में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हमारा अनुमान है कि थोड़ी बहुत बातचीत हो सकती है लेकिन अगले चरण की बातचीत भारत में चुनाव के बाद ही होगी। सूत्रों ने बताया कि कोई भी पक्ष बातचीत से भाग नहीं रहा है। सिर्फ इतनी सी बात है कि हमारे पास किसी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वह सब कुछ नहीं है जो वस्तुओं, सेवाओं और निवेश के क्षेत्र में हमारी संयुक्त महत्वाकांक्षा को पूरा करता हो। पिछले कुछ वर्षों में वार्ताकारों ने बहुत कड़ी मेहनत की है और हम कुछ मुद्दों को हल करने में कामयाब रहे हैं। इस वार्ता से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बातचीत की और दोनों नेता एक ऐतिहासिक और व्यापक समझौते तक पहुंचने के महत्व पर सहमत हुए, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article