दुनिया

'मौतों का दिन': 11 सितंबर क्यों है दुनिया के लिए दर्दनाक, अमेरिका को भी आतंकवादियों ने किया था सीना छलनी

Swami Vivekananda Chicago Speech 11 September: 11 सितंबर का इतिहास अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले और शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण के लिए जाना जाता है।

Image

'मौतों का दिन': 11 सितंबर क्यों है दुनिया के लिए दर्दनाक, अमेरिका को भी आतंकवादियों ने किया था सीना छलनी

11 September History 9 11 US Terror Attack: इतिहास के पन्नों में 11 सितंबर का दिन वैश्विक इतिहास की दो सबसे विरोधाभासी और प्रभावकारी घटनाओं के लिए दर्ज है। एक तरफ साल 2001 में 11 सितंबर को अमेरिका में हुए भीषण आतंकवादी हमले (9/11 Attacks) ने पूरी दुनिया की सुरक्षा और भू-राजनीति को बदलकर रख दिया, वहीं 11 सितंबर 1893 को अमेरिका के ही शिकागो शहर में स्वामी विवेकानंद ने अपने ऐतिहासिक भाषण से भारत के आध्यात्मिक चिंतन और विश्व बंधुत्व का संदेश पूरी दुनिया में फैलाया था।

1. अमेरिका पर 9/11 का घातक आतंकी हमला (2001)

11 सितंबर 2001 को आतंकवादियों ने चार यात्री विमानों का अपहरण (Hijack) कर अमेरिका के प्रतिष्ठित स्थलों को निशाना बनाया:

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हमला: दो विमान न्यूयॉर्क स्थित 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' के ट्विन टावर्स से टकराए, जबकि तीसरा विमान वर्जीनिया स्थित अमेरिकी रक्षा मंत्रालय 'पेंटागन' से टकराया। चौथा विमान पेन्सिलवेनिया के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वैश्विक प्रभाव: इस हमले में लगभग 3,000 बेकसूर लोग मारे गए। इसके बाद अमेरिका ने 'वार ऑन टेरर' (War on Terror) की शुरुआत की, जिसने वैश्विक सुरक्षा और उड्डयन नियमों को हमेशा के लिए बदल दिया।

2. स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण (1893)

11 सितंबर 1893 को शिकागो में आयोजित 'विश्व धर्म संसद' (World Parliament of Religions) में स्वामी विवेकानंद ने अपना प्रसिद्ध संबोधन दिया था।

'अमेरिका के मेरे भाइयों और बहनों': इन शुरुआती शब्दों से शुरू हुए भाषण ने पूरे सम्मेलन को तालियों से गुंजायमान कर दिया।

वैश्विक संदेश: स्वामी विवेकानंद ने धार्मिक सहिष्णुता, कट्टरता के अंत और सभी धर्मों की मूल अच्छाइयों का पाठ पढ़ाते हुए भारत का मस्तक दुनिया भर में ऊंचा किया।

देश-दुनिया में 11 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1893 : अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सभी धर्मों की अच्छाइयों का भी जिक्र किया।

1895 : महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म।

1906 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया।

1919 : अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।

1922 : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र ’द सन न्यूज पिक्टोरियल’ की शुरुआत।

1939 : इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1948 : ’मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मोहम्मद अली जिन्ना का निधन।

1951 : फ्लोरेंस चाडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे। ऐसा करने वाली वह पहली महिला बनीं।

1968 : एयर फ्रांस का विमान नाइस के पास दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।

2001: अमेरिका में आतंकवादियों ने विमानों का अपहरण कर न्यूयॉर्क में ’वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ की दो इमारतों, वर्जीनिया स्थित पेंटागन मुख्यालय और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया।

2003 : चीन के विरोध के बावजूद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मिले।

2005 : गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।

2015: सऊदी अरब में मस्जिद अल-हरम में क्रेन गिरने से 111 लोगों की मौत, 394 लोग घायल।

2019 : अमेरिका ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगाया और उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया।

2020 : सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन।

2024: ’सोयूज’ अंतरिक्ष यान ने दो रूसी और एक अमेरिकी यात्री को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article