वायरल न्यूज़

छोटी सी उम्र में अद्भुत हुनर...बच्ची की बनाई कृष्ण स्केच देख हैरान रह गए छात्र, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों के बीच एक लड़की चारकोल/पेंसिल से भगवान बाल-कृष्ण की बेहद जीवंत और सुंदर स्केच बनाती है। जैसे ही वह अपनी बनाई पेंटिंग पूरी करके क्लास के बाकी बच्चों को दिखाती है, सभी बच्चे आश्चर्यचकित रह जाते हैं।

Image

अद्भुत हुनर से छात्रा ने जीता दिल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे हुनर देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो (Trending Video) इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक स्कूल की बच्ची ने अपनी अद्भुत चित्रकारी से हर किसी को हैरान कर दिया है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता रह गया।

    क्लासरूम में दिखा कला का अद्भुत जादू

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आर्ट क्लासरूम में कई बच्चे अपनी-अपनी ड्राइंग शीट पर स्केचिंग और पेंटिंग कर रहे हैं। वहीं बीच में बैठी एक छोटी बच्ची अपनी चारकोल पेंसिल और ब्रश की मदद से बड़ी ही एकाग्रता के साथ काम कर रही होती है। शुरुआत में आसपास के बच्चे उत्सुकता से उसकी तरफ देखते हैं कि वह क्या बना रही है। लेकिन, जैसे ही वह अपनी स्केचबुक को उठाकर सामने लाती है, वहां मौजूद सभी लोग दंग रह जाते हैं। बच्ची ने पर्दे के पीछे से झांकते हुए बाल-कृष्ण (लड्डू गोपाल) की एक बेहद सुंदर, सजीव और बारीक शेडिंग वाली स्केच तैयार की होती है। पेंटिंग इतनी जीवंत और भक्तिमयी लगती है कि उसे देखते ही क्लासरूम में मौजूद बाकी बच्चे खुशी से उछल पड़ते हैं और तुरंत अपने हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगते हैं। देखें वीडियो...

    कला की सराहना

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं इंटरनेट पर यूजर इस छोटी बच्ची की स्केचिंग तकनीक, बारिकियों और इतनी कम उम्र में इस स्तर की कला की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि 'यह सिर्फ कला नहीं बल्कि ईश्वर का दिया हुआ हुनर है'। वहीं, कई लोग बच्चों के इस मासूम रिएक्शन की भी सराहना कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article