वायरल न्यूज़

Viral Video: नहाते समय रोज लगाते होंगे साबुन लेकिन ये बनता है कैसे, आज देख भी लीजिए

सोशल मीडिया पर एक फैक्ट्री का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साबुन कैसे बनाया जाता है, उसको दिखाया गया है। हजारों यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद हैरान हैं कि रोजमर्रा की चीजों के पीछे कितनी मेहनत और तकनीक छिपी होती है।

Image

कैसे बनता है साबुन, इंटरनेट पर देखें वायरल वीडियो (फोटो: X/ @TheNewDiplomatX)

ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स सोशल मीडिया को एक मनोरंजन का प्लेटफॉर्म मान लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं, आज का वायरल वीडियो इस बात की कहीं ना कहीं पर पुष्टि भी करता हुआ दिखाई देगा। इस 1 मिनट 2 सेकंड के वीडियो में आप देखेंगे कि जिस साबुन को आप नहाने के लिए हर रोज इस्तेमाल करते हैं, आखिर वह कैसे बनता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस एक छोटे से वीडियो में पूरी प्रक्रिया को बखूबी दिखाया गया है। जिसमें साबुन को बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार की मशीनों का इस्तेमाल होता है। वीडियो में आप देखेंगे कि साबुन बनने के बाद इसको चपटा कर एक आकार दिया जाता है।

इस प्रक्रिया को पूरा होने के बाद इन सभी को एक ट्रे में रख लिया जाता है। फिर अंत का काम ब्रांड का नाम चिपकाने का होता है। इस वीडियो को इंटरनेट पर @TheNewDiplomatX नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'ये वही साबुन है जिसे आप रोज इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी देखा कि इसे बनाने में क्या-क्या होता है? कच्चे तेल, केमिकल्स और खुशबू का कमाल फैक्ट्री की मेहनत और तकनीक से साबुन बनता है। देखिए पूरी प्रोसेस अब!' इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं पर कई यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने दिया अपना रिएक्शन

जिसमें पहले ने लिखा: " कितना दिलचस्प है कि जो चीज हम रोज इस्तेमाल करते हैं, उसके पीछे इतनी बड़ी तकनीक और मेहनत छिपी होती है।" दूसरे यूजर ने लिखा: "मुझे इससे पहले मालूम नहीं था कि भाई ऐसे भी साबुन बनाए जाते होंगे कंपनी में आज पहली बार यह देखने का मौका मिला है भाई, बहुत-बहुत धन्यवाद आपका आप ऐसे ही और वीडियो डालते रहें" तीसरे यूजर ने लिखा: "रोचक है रोज इस्तेमाल तो करते हैं पर इसकी यात्रा शायद ही कोई जानता हो एक साधारण साबुन के पीछे इतनी विज्ञान और मेहनत छिपी है यही दिखाता है कि आम चीजें भी असाधारण कहानी रखती हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article