वायरल न्यूज़

अब इंसानों के लिए भी फ्रिज! जापान का अनोखा आविष्कार हुआ वायरल, हर्ष गोयनक ने शेयर किया यह Video

जापान ने भीषण गर्मी से राहत देने के लिए 'ह्यूमन फ्रिज' यानी पर्सनल कूलिंग बूथ पेश किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस अनोखी तकनीक को लोग गर्मियों का शानदार समाधान बता रहे हैं।

Image

कूलिंग बूथ में खुद को ठंडा करती महिला (X/@hvgoenka)

हर साल पूरी दुनिया में गर्मी का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। साल दर साल गर्मी का असर पहले से ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई देशों में तापमान इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में इस आफत भरी गर्मी से बचने के लिए जापान ने एक ऐसा अनोखा समाधान पेश किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से हो रही है। इस समाधान का वीडियो सोशल साइट एक्स पर हर्ष गोयनका ने अपने ऑफिशियल अकाउंट @hvgoenka से शेयर किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

गर्मी से राहत का नया जुगाड़! जापान ने बनाया 'ह्यूमन फ्रिज'

गोयनका द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक "ह्यूमन फ्रिज" देखा जा सकता है। "ह्यूमन फ्रिज" यानी इंसानों के लिए बनाया गया ठंडा करने वाला बूथ, जिसमें बैठकर इंसान अपने आप को ठंडा-ठंडा कूल-कूल कर सकता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला इस बूथ के अंदर जाकर थोड़ी देर के लिए बैठ जाती है और उसे थोड़ी ही देर में ठंडक का एहसास होने लगता है।

क्यों बनाया गया यह ह्यूमन फ्रीज

वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया गया है कि यह खास बूथ उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो तेज धूप और भीषण गर्मी में लंबे समय तक बाहर रहते हैं। अगर किसी व्यक्ति को गर्मी ज्यादा लग रही हो, तो वह कुछ समय के लिए इस बूथ के अंदर जाकर खुद को ठंडा कर सकता है। इस बूथ को लोगों को गर्मी से राहत देने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने के लिए ही बनाया गया है।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

इस अनोखे आविष्कार के वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर ऐसे बूथ बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सड़क किनारे लगाए जाएं तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि गर्मियों में हर गली और चौराहे पर ऐसा "ह्यूमन फ्रिज" होना चाहिए। मालूम हो कि जापान एक ऐसा देश है, जो अपनी नई तकनीक और अनोखे आविष्कारों से हमेशा दुनिया को हैरान कर देता है। इस ह्यूमन फ्रीज को बनाकर जापान ने यह साबित कर दिया है कि जापान के पास हर एक चीज का समाधान है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article