वायरल न्यूज़

महिला को अकेले धान लगाते देखा तो तुरंत रोपाई के लिए खेत में उतर गए सेना के जवान, Video देख लोग कर रहे सलाम

खेत में अकेले धान की रोपाई कर रही महिला की मदद के लिए भारतीय सेना के जवान खुद कीचड़ में उतर गए। इंसानियत और सेवा भावना का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

महिला संग खेत में रोपाई करते भारतीय सेना के जवान (Instagram/@foofaji)

भारतीय सेना का नाम सुनते ही हर किसी के मन में बहादुरी, अनुशासन और देशभक्ति की तस्वीर उभर आती है। हमारे जवान दिन-रात सीमाओं पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा करते हैं लेकिन कई बार वे ऐसे काम भी कर जाते हैं, जो लोगों के दिल को छू लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय सेना का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इन जवानों की तारीफ कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

महिला के साथ धान की रोपाई करने लगे सेना के जवान

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला पानी और कीचड़ से भरे खेत में अकेले धान की रोपाई कर रही होती है। बारिश के मौसम में यह काम काफी मुश्किल होता है। महिला लगातार मेहनत कर रही थी, लेकिन खेत का काम आसान नहीं लग रहा था। इसी दौरान भारतीय सेना के जवानों का एक काफिला वहां से गुजर रहा था। जैसे ही जवानों की नजर महिला पर पड़ी, उन्होंने अपना वाहन रोक दिया। कुछ जवान बिना देर किए खेत में उतर गए। उन्होंने महिला से बात की और फिर उसके साथ मिलकर धान की रोपाई शुरू कर दी। कुछ देर तक सभी जवान महिला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे। सेना के जवानों की इस छोटी-सी मदद ने महिला के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी। वहां मौजूद लोगों ने भी इस पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो देख लोग कर रहे हैं Indian Army की तारीफ

यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम अकाउंट @foofaji से शेयर किया गया है। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और बड़ी संख्या में इसे पसंद भी कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग भारतीय सेना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यही असली हीरो हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि भारतीय सेना सिर्फ देश की सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि लोगों के दिल भी जीत लेती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article