वायरल न्यूज़

OMG! दुनिया की सबसे बड़ी चील का VIDEO, देखकर होश उड़ जाएंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 3, 2024, 11:31 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स नजर आता है और उसके कंधों पर विशाल चील नजर आती है। दावा किया गया कि शख्स के कंधों पर बैठी चील दुनिया में सबसे बड़ी है।

Image

वायरल वीडियो किसी को भी हैरान कर देगा। (Photo/Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसी चीजें नजर आती हैं जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी हैं। मगर कई बार सचमुच ऐसा नजारा दिखाई देता कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि कभी ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने नेटिजन्स के होश उड़ा दिए। इसमें एक शख्स नजर आता है जिसके कंधे पर विशाल आकार की चील बैठी हुई है।

विशालकाय चील

वायरल वीडियो के बारे में दावा किया गया कि वीडियो में नजर आ रही चील का आकार दुनिया में सबसे बड़ा है। वीडियो नजर आता है कि शख्स किसी बड़े से हॉल में खड़ा है और उसके कंधे पर चील है। इसमे ंचील ने पंजों से ही शख्स के दोनों हाथों को जकड़ रखा है। हैरान होगी जब चील अपना पंख फैलाती है जब शख्स एक छोटे बच्चे की तरह नजर आता है। वहीं वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो को एआई का कमाल बताया है।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि चील को कंधे पर लिए खड़े शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर paskoboy नाम के हैडंल से भी शेयर किया गया है। यहां स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह से वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article