वायरल न्यूज़

Video: दुनिया का सबसे तेज सांप इंटरनेट पर हुआ वायरल, चीते की रफ्तार से दौड़ता देख छूट जाएगी कंपकंपी

World Fastest Snake Video: वीडियो में दिख रहा सांप ब्लैक मांबा है, जिसका वैज्ञानिक नाम डेंड्रोस्पिस पॉलीलेपिस है। यह दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका का खूंखार और सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। इस सांप की स्पीड दुनियाभर में जानी जाती है।

Image

दौड़ता हुआ सांप (इंस्टाग्राम- newsin2mins)

World Fastest Snake Video: दुनिया का सबसे तेज सांप ब्लैक मांबा को माना जाता है। यह चीते की रफ्तार से दौड़ता हुआ दिखाई देता है। इन दिनों ब्लैक मांंबा सांप का एक वीडियो इंटरनेट यूजर्स के दिल की धड़कन बढ़ा रहा है। इस वीडियो में ब्लैक मांबा जिस रफ्तार से दौड़ रहा है, उसे देखकर आपकी भी हालत खराब हो जाएगी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर ब्लैक मांबा सांप नजर आ रहा है। इस बीच उसे पीछे से आहट सुनाई देती है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

ब्लैक मांबा सांप को जैसे ही पीछे से आहट सुनाई देती है, वह फुल स्पीड में दौड़ने लगता है। इसके बाद पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो जाता है। यह वीडियो यूजर्स के होश उड़ा रहा है। बता दें कि वीडियो में दिख रहा सांप ब्लैक मांबा है, जिसका वैज्ञानिक नाम डेंड्रोस्पिस पॉलीलेपिस है। यह दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका का खूंखार और सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। इस सांप की स्पीड दुनियाभर में जानी जाती है। अपनी स्पीड के लिए यह फेमस है। देखें वीडियो-

आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्लैक मांबा सांप की स्पीड 16 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है। इस गति से दौड़कर यह इंसान को अपना शिकार बनाता है। वीडियो में आप ब्लैक मांबा सांप को एक खुले मैदान में दौड़ता देख सकते हैं। उसे देखकर लगेगा कि वह चीते की स्पीड में दौड़ रहा है। वीडियो को newsin2mins नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article