Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन देशी जुगाड़ और मजेदार हरकतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक बेहद फनी वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बाड़े के अंदर खड़ी एक भैंस के ऊपर चढ़ने की कोशिश करती है। जैसे ही महिला भैंस की पीठ पर बैठती है, भैंस घबराकर तेजी से आगे की ओर भाग निकलती है। महिला अपना संतुलन संभाल नहीं पाती और धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर जाती है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी (Funny Video) को नहीं रोक पा रहे हैं।
वीडियो को और भी मजेदार बनाता है इसका बैकग्राउंड ऑडियो, जिसमें डायलॉग बजता है-"भाई साहब! थार लेने का प्लान था... और ले भी लिया लाडले, शौक से कोई समझौता नहीं!" जिस तरह से महिला भैंस से गिरती है और उठकर खड़ी होती है, वह इस ऑडियो के साथ सटीक बैठता है। गनीमत यह रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह गिरने के बाद तुरंत खड़ी हो गई। देखें वीडियो...
महिला के साथ हुआ खेल
वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। कुछ लोग तो बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे होंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह अब तक का सबसे मजेदार देसी राइडिंग एक्सपीरियंस है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला के साथ तो खेल हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
