वायरल न्यूज़

पति से हुई लड़ाई तो पत्नी ने बालकनी से हवा में उड़ा दिए करोड़ों रुपए, नोट लूटने जमा हो गई भीड़, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पति से झगड़ा होने के बाद बालकनी से करोड़ों रुपए उड़ा दिए हैं।

Image

महिला ने लुटा दिए करोड़ों रुपए

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रहा जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, एक महिला की पति से लड़ाई हो गई थी। गुस्से में आकर महिला ने बालकनी से करोड़ों रुपए हवा में उड़ा दिए। उस पैसे को लूटने के लिए नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इसपर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी...

ये तो हम सब जानते हैं हर पति-पत्नी के बीच अनबन होती रहती है। कई बार मामला ज्यादा गरमा जाता है। लेकिन, चीन में पति-पत्नी की लड़ाई के बाद ऐसी घटना घटी, जिसने सबके होश उड़ा दिए। क्योंकि, पत्नी ने जो किया उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। या यूं कहें कि इस तरह की हरकत शायद ही कोई कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि पत्नी ने ऐसा क्या कर दिया? तो हम आपको बता दें कि लड़ाई के बाद पत्नी ढेर सारा पैसा लेकर बालकनी पहुंची और सारे पैसे को वहां से हवा में उड़ा दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने 162,247 डॉलर बालकनी से हवा में उड़ा दिए। उस पैसे को लूटने के लिए नीचे काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। देखें वीडियो...

महिला ने लुटा दिए करोड़ों रुपए

वीडियो देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। यह अजीबोगरीब घटना चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में घटी है। फिलहाल, इस मामले की जांच भी की जा रही है। लेकिन, यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और सोशल मीडिये के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग मजे लेते हुए इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article