Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक गौमाता (cow video) ने जिस तरह बच्ची की जान बचाई, उसे देखकर आप भी कहेंगे- लगता है खुद 'भगवान' उसे बचाने के लिए आ गए हैं। लेकिन, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।
ये तो हम सब जानते हैं इंसान हो या फिर जानवर सब में भगवान का वास होता है। कई बार भगवाव लोगों की इस तरह मदद करते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते हैं। बस उसके बारे में अहसास कर सकते हैं। आप में से कई लोगों ने इस तरह का अनुभव जरूर कभी ना कभी किया होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको इसी तरह का नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्ची रेलवे ट्रैक के पास खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार में वहां ट्रेन पहुंच जाती है। लेकिन, बीच में ही गौमाता की एंट्री होती है और पलक झपकते बच्ची को बचा लेती है। देखें वीडियो...
गौमाता ने बचाई जान !
वीडियो देखकर आपकी आंखें भी जरूर खुली की खुली रह गई होगी। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। लेकिन, जब गौर से इस वीडियो को देखेंगे तो आपको इस वीडियो की सच्चाई पता चल जाएगी। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि यह रियल नहीं, बल्कि इसमें AI का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह फेक वीडियो है, तो कुछ का कहना है कि इस वीडियो के जरिए एक अच्छा मैसेज दिया गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'spritual_unhide' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
